
Vivo अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज का विस्तार कर सकता है। क्योंकि सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo X300e से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। यह कथित स्मार्टफोन TENAA और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। जिससे इसके डिजाइन, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग जैसी डिटेल्स पता चल गई हैं। साथ ही टिप्स्टर Digital Chat Station ने भी फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo X300e TENAA और 3C पर हुआ स्पॉट
लीक के अनुसार Vivo X300e को V2612A मॉडल नंबर के साथ TENAA और 3C डेटाबेस पर देखा गया है। TENAA लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2750 × 1260 पिक्सल (1.5K) हो सकता है। फोन का डाइमेंशन 157.52 × 74.33 × 7.99mm और वजन 203 ग्राम बताया गया है। 3C सर्टिफिकेशन से यह भी सामने आया है कि स्मार्टफोन 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Vivo X300e प्रोसेसर और स्टोरेज संभावित
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Vivo X300E में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। TENAA लिस्टिंग में भी 3.8GHz क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का जिक्र किया गया है। जो इसी चिप का इशारा करता है। फोन को 8GB, 12GB और 16GB RAM के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के विकल्प मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
50MP ZEISS कैमरा संभावित
कैमरा की बात करें तो Vivo X300e में ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की संभावना है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार पेरिस्कोप सेंसर Sony IMX सीरीज का लगाया जा सकता है। फोन में ZEISS इमेजिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 2x ऑप्टिकल जूम भी दिया जा सकता है।
बड़ी बैटरी और अन्य फीचर्स संभावित
लीक के अनुसार Vivo X300e में 7015mAh रेटेड बैटरी दी जा सकती है। जबकि इसकी सामान्य साइज करीब 7100mAh हो सकती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटल फ्रेम, इन्फ्रारेड (IR) ब्लास्टर, Bluetooth, फेस अनलॉक और ऊपर बाईं ओर नया स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दिया जा सकता है।

कब हो सकता है लॉन्च ?
Vivo ने Vivo X300e के लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, सामने आए सर्टिफिकेशन और लीक से लगता है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर सकती है। यदि लीक फीचर्स सही साबित होते हैं, तो X300E बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप Snapdragon प्रोसेसर और ZEISS कैमरा के साथ प्रीमियम ऑप्शन बन सकता है।
अगर आप फ्लैगशिप अनुभव वाला मिड रेंज फोन लेना चाहते हैं और चीन में हैं तो Vivo X300e के लिए वेट कर सकते हैं। यदि इंडिया में हैं तो फिलहाल vivo X300 FE को चुन सकते हैं। हम आपको आगे भी आगामी डिवाइस की जानकारी मिलते ही अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









