
Motorola ने आधिकारिक अपने नए स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max का लॉन्च कंफर्म किया है। कंपनी ने Flipkart पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जिससे इसके भारत लॉन्च की पुष्टि हो गई है। यह Edge 70 सीरीज का पांचवां मॉडल होगा और मौजूदा Edge 70, Edge 70 Pro, Edge 70 Fusion और Edge 70 Pro+ के साथ लाइनअप में जुड़ेगा। आइए, अब तक फोन के बारे में जो कुछ भी सामने आया है उसकी डिटेल्स जानते हैं।
Motorola Edge 70 Max टीजर
Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट में Motorola Edge 70 Max का डिजाइन सामने आया है। फोन में फ्लैट बैक पैनल और फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलता है। इसके रियर पैनल पर ऊपर बाईं ओर स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद है। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए गए हैं। जबकि बाईं ओर एक अतिरिक्त बटन नजर आता है, जिसे Moto AI Key माना जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Motorola का दावा है कि Edge 70 Max में AI टास्क के लिए 46 प्रतिशत बेहतर NPU परफॉरमेंस दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फिलहाल Edge 70 सीरीज में यह फीचर केवल Edge 70 Pro+ में मिलता है। कंपनी आने वाले दिनों में फोन के अन्य फीचर्स से भी पर्दा उठा सकती है।

Motorola Edge 70 Max संभावित स्पेसिफिकेशंस
अब तक आए लीक के अनुसार, Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह Edge 70 Pro+ में दिए गए MediaTek चिपसेट से अलग हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Max फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं। हालांकि कैमरा सेंसर और अन्य स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Motorola Edge 70 Max को Glacier Blue, Onyx Black और Sage Green जैसे तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इन रंगों की पुष्टि नहीं की है।
Motorola ने फिलहाल केवल भारत में लॉन्च, डिजाइन, बेहतर AI और वायरलेस चार्जिंग की पुष्टि की है। इसके प्रोसेसर, कैमरा, कीमत और लॉन्च डेट की डिटेल्स आने वाले दिनों में आ सकती है। यदि आप कुछ दिनों में मिड रेंज में प्रीमियम अनुभव वाला फोन लेने की सोच रहे हैं तो Motorola Edge 70 Max के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










