HMD Skyline 2 के स्पेसिफिकेशन लीक, 144Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ आ सकता है फोन

Join Us icon

HMD अपने Skyline सीरीज के अगले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। क्योंकि अपकमिंग HMD Skyline 2 को लेकर कुछ अहम जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर HMD_MEME’S की ओर से शेयर की गई पोस्ट में फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने Skyline 2 को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है, इसलिए इन डिटेल्स को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HMD Skyline 2 डिस्प्ले

लीक के अनुसार, HMD Skyline 2 में OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। हाई रिफ्रेश रेट वाली यह स्क्रीन गेमिंग, स्क्रॉलिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है। हालांकि, डिस्प्ले के साइज और रिजॉल्यूशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और स्टोरेज 

परफॉरमेंस के लिए HMD Skyline 2 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की बात कही गई है। इसके साथ Adreno 810 GPU दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। फोन को 8GB और 12GB रैम विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

बैक और फ्रंट कैमरा

कैमरा फीचर्स की बात करें तो HMD Skyline 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। लीक के अनुसार, इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा EIS और ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ मिल सकता है। वहीं, तीसरा 50 मेगापिक्सल सेंसर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। जिसमें EIS और ऑटोफोकस सपोर्ट दिया जा सकता है।

फास्ट चार्जिंग और अन्य फीचर्स

HMD Skyline 2 को 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी बात कही गई है। कनेक्टिविटी और डिजाइन के मामले में फोन में USB Type-C 3.2 पोर्ट और डुअल स्पीकर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

HMD Skyline 2 में कंपनी यूजर्स को कुछ खास फीचर्स भी दे सकती है। लीक के अनुसार, फोन में एक डेडिकेटेड Capture Button दिया जा सकता है। जिससे फोटो क्लिक करने का अनुभव बेहतर हो सकता है। इसमें Gen2 Repair फीचर मिलने की भी उम्मीद है, जो फोन को आसानी से रिपेयर करने की सुविधा प्रदान कर सकता है।

HMD Skyline 2 के संभावित कलर ऑप्शन और कीमत

लीक के अनुसार, HMD Skyline 2 को Black, Yellow और Cyan कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोन के लॉन्च और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर कंपनी इसे मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च करती है तो इसका मुकाबला Motorola, Nothing, Realme और Poco जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है।

HMD Skyline 2 के 144Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, 108MP OIS कैमरा और रिपेयर फ्रेंडली डिजाइन जैसे फीचर्स इसे अच्छा ऑप्शन बना सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here