
टैबलेट का इस्तेमाल अक्सर लोग या तो ऑनलाइन मीटिंग्स, क्लास और ऑफिस वर्क के लिए करते हैं। या फिर बड़ी स्क्रीन पर मूवीज़ और गेम्स खेलने के लिए करते हैं। लेकिन अब Motorola कंपनी एक ऐसा टैबलेट लेकर आ रही है जो शायद टैबलेट यूज़ करने का तरीका ही बदल देगा। कंपनी इंडिया का पहला ऐसा टैब पेश करने वाली है जिसमें JBL का 9 स्पीकर सेट लगा है। यह डिवाइस Moto Pad 70 है।
Moto Pad 70 इंडिया लॉन्च डिटेल
मोटो पैड 70 31 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस टैबलेट को प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है जो दर्शाता है कि अपकमिंग मोटोरोला डिवाइस की सेल इसी शॉपिंग साइट पर होगी। 31 जुलाई को ही Moto Pad 70 का प्राइस अनाउंस किया जाएगा और साथ ही बताया जाएगा कि इस नए टैबलेट कि क्या डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे।

Moto Pad 70 के स्पीकर
मोटो पैड 70 की सबसे बड़ी हाईलाइट इसका म्यूजिक सिस्टम ही है। इस टैबलेट में 9 स्पीकर्स वाला जेबीएल सिस्टम लगाया गया है। इसमें 4 tweeters, 3 woofers और 2 passive radiators शामिल हैं। इस टैबलेट में 7.2 channel ऑडियो मिलेगा। धमाकेदार म्यूजिक के लिए इस टैब में डेडिकेटेड bass यूनिट भी लगाई गई है। वहीं यूजर्स को सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस भी प्राप्त होगा।

Moto Pad 70 के स्पीकर म्यूजिक सेटअप में 43cc acoustic चैंबर भी दिया गया है जो पूरे कमरे को शानदार म्यूजिक वाइब देने की क्षमता रखता है। इसमें डीप बेस वाले 48W स्पीकर लगाए गए हैं जो काफी लाउड बज सकते हैं। यह मोटोरोला का टैबलेट Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो पैदा करेगा।
Moto Pad 70 स्पेसिफिकेशन्स
मोटो पैड 70 के स्पीकर सिस्टम से यह तो साफ हो जाता है कि टैबलेट एंटरटेनमेंट के लिए ही बनाया गया है। धमाकेदार म्यूजिक के साथ ही शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें 12.1-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। यह 2.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इस टैबलेट की स्क्रीन को कंपनी ने HDR10 और Dolby Vision से भी लैस किया है।

पावर बैकअप के लिए मोटो पैड 70 में ताकतवर 10200mAh battery दी गई है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार 15 घंटे तक वीडियोज़ देखी जा सकती है। वहीं टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह मोटोरोला का टैब सिंगल रियर कैमरा के साथ लाया जा रहा है और इसके साथ टैबलेट का कवर भी मिलेगा जिसमें स्टैंड और वॉल्यूम बटन भी लगा होगा।









