HMD Luma 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ हुई एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स

Join Us icon

HMD ने नाइजीरिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन HMD Luma लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को स्टाइलिश डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ पेश किया है। यह फोन उन ग्राहकों को के लिए अच्छा ऑप्शन है जो एंट्री लेवल फोन देख रहे हैं। यदि आप भी कम प्राइस वाला फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो HMD Luma 4G को चुन सकते हैं। आगे इसकी पूरी डिटेल्स बताई गई है।

HMD Luma 4G की कीमत और उपलब्धता

HMD Luma 4G को फिलहाल नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत NGN 160,000 यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 11,000 रुपये है। कंपनी ने इसे Titanium और Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि स्मार्टफोन को अन्य देशों में कब लॉन्च किया जाएगा।

HMD Luma 4G के स्पेसिफिकेशंस

HMD Luma 4G में 6.67 इंच का HD+ (720×1604 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का वजन 197.9 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.65mm है।

परफॉरमेंस के लिए HMD Luma 4G में Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को 1TB तक माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 15 पर रन करता है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए HMD Luma 4G में 50MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी रोजमर्रा के उपयोग के लिए लंबा बैकअप देने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए HMD Luma में 4G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, FM रेडियो, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें डुअल नैनो SIM + माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।

यदि आप नाइजीरिया में हैं और सस्ता 4जी फोन तलाश रहे हैं। जिसमें 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी, 4GB RAM और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल जाए तो HMD Luma 4G को चुन सकते हैं। यह आपको इस प्राइस रेंज में निराश नहीं करेगा। इसके विकल्प के रूप में आप Tecno, Infinix और realme के डिवाइस भी देख सकते हैं। हालांकि HMD ब्रांड पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यही ऑप्शन सही साबित होगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here