AI की ताकत और एडवांस फीचर्स के साथ Samsung Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

मोबाइल फोन का ज्यादातार काम अगर हाथ की कलाई पर बंधी घड़ी से ही हो जाए, तो वाकई में ‘टेक्नोलॉजिया’ वाली फील आती है। सैमसंग ने भी अपनी टेक्नोलॉजी पर प्रदर्शन करते हुए अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra 2 और Galaxy Watch 9 इंडिया में लॉन्च कर दी है। एडवांस फीचर्स और स्टाइलिश लुक वाली से स्मार्टवॉच AI की ताकत से लैस होकर आई है जिनकी कीमत और फीचर्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Smartwatch प्राइस

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो प्रीमियम फीचर्स वाली Galaxy Watch Ultra 2 को इंडिया में 64,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं Galaxy Watch 9 के दो डायल वेरिएंट्स आए हैं जिनमें 40mm और 44mm शामिल हैं। गैलेक्सी वॉच9 40एमएम को जहां 37,999 रुपये की कीमत पर लाया गया है वहीं 44एमएम मॉडल 40,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। दोनों सैमसंग स्मार्टवॉच प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गई है और इनकी सेल 4 अगस्त से शुरू होगी।

Samsung Galaxy Watch Ultra 2

गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 की बात पहले करें तो इसे खासतौर पर आउटडोर स्पोर्ट्स और एडवेंचर करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जाहिर सी बात है, खेलकूद करने वाले लोगों के लिए बनाई गई है जो इसे फिटनेस ट्रैकिंग भी एडवांस लेवल की ही दी गई होगी। इस स्मार्टवॉच में Trail Run ट्रैकिंग, Nutrition Alert, हाइड्रेशन गाइडेंस और प्रोफेशनल डाइविंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पानी में जाने या पहाड़ पर चढ़ने के दौरान स्मार्टवॉच खराब ना हो, इसके लिए Galaxy Watch Ultra2 को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है। यह तेज गर्मी व ठंड को झेल सकती है और चट्टान से टकराने पर भी सुरक्षित रह सकती है। वहीं वॉच अल्ट्रा2 को 10ATM रेटिंग भी मिली है जिसके चलते 100 मीटर तक के गहरे पानी में जाने के बाद भी यह खराब नहीं होगी। वहीं IP69K सर्टिफिकेशन इसे डस्ट और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स की मार से बचाने में मदद करती है।

पानी के बचाने के साथ-साथ इसे EN13319 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। इसके चलते पानी में जाने के बाद भी स्मार्टवॉच पर बिना ​रूकावट हेल्थ मॉनिटरिंग की जा सकती है। गहरे पानी में भी टेम्परेचर, हेल्थ रेट, ब्लड प्रैशर जैसी चीजों पर नजर रखी जा सकेगी। यह 47mm डायल वाली स्मार्टवॉच है जिसमें टाइटेनियम केस और सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले दी गई है। यूजर्स को इसमें 1.52-इंच Super AMOLED डिस्प्ले जिसपर 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यानी तेजी धूप में भी साफ विजिबिलिटी

टेक्निकल स्पेक्स की बात करें तो गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा2 क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Snapdragon SDW6100 पेंटा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। इस स्मार्टवॉच में 2GB RAM दी गई है जिसके साथ 64GB Storage मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसे 800mAh बैटरी से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें LTE, Bluetooth 6.0 और Wi-Fi के साथ ही डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS व NFC का सपोर्ट भी मौजूद है।

Samsung Galaxy Watch 9

गैलेक्सी वॉच 9 के 40mm डायल मॉडल में 1.34-इंच और 44mm डायल मॉडल में 1.47-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई हैं जो 3000nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वालकॉम का ही Snapdragon Wear Elite प्रोसेसर दिया गया है जो 2GB RAM के साथ काम करता है। यह सैमसंग स्मार्टवॉच 32जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारी गई है। पावर बैकअप के लिए 40mm मॉडल में 390mAh बैटरी और 44mm मॉडल में 445mAh बैटरी दी गई है।

AI हेल्थ फीचर्स

गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा 2 और गैलेक्सी वॉच 9 दोनों को ही कंपनी ने ढेरों एआई फीचर्स से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा हैं। इनमें Samsung का मल्टी-इन-वन BioActive Sensor दिया गया है जो हेल्थ और बॉडी और से जुड़ी कई तरह की डिटेल्स को एक साथ मापता रहता है। नई सैमसंग स्मार्टवॉच में कई AI बेस्ड हेल्थ फीचर्स मिलते हैं जिनमें Sleep Apnea Detection, Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load, Fitness Index और Hearing इत्यादि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here