realme P4 Lite 5G हुआ 1,000 रुपये महंगा, भारत में बढ़ी कीमत, जानें नया प्राइस

Join Us icon

realme ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन realme P4 Lite 5G की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती कॉस्ट का हवाला देते हुए इस फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये बढ़ाए हैं। ये नई कीमतें 5 अगस्त 2026 से लागू हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई स्मार्टफोन कंपनियां बढ़ती कंपोनेंट लागत के कारण अपने डिवाइस की कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं। आइए, आगे लेटेस्ट प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

realme P4 Lite 5G की नई कीमत

realme P4 Lite 5G का 4GB + 64GB वैरियंट अब 16,499 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 15,499 रुपये थी। इसी तरह 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये से बढ़कर 18,499 रुपये हो गई है। वहीं, 6GB + 128GB ऑप्शन 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 19,999 रुपये थी। यानी कंपनी ने फोन के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है।

क्यों बढ़ी कीमत?

realme ने अपने पार्टनर्स को भेजे नोटिस में कहा है कि मेमोरी (DRAM/NAND), चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम की लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण कंपनी को कीमतों में बदलाव करना पड़ा है। कंपनी ने यह भी कहा कि बढ़ी हुई कॉस्ट के बावजूद ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और परफॉरमेंस मिलता रहेगा।

realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस

realme P4 Lite 5G में 6.8-इंच की Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। यह Smart Touch 2.0 और Flicker-Free तकनीक के साथ आता है। जिससे स्मूद टच रिस्पॉन्स और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल जाता है।

realme P4 Lite 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर काम करता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5300mm² Airflow VC Cooling सिस्टम भी मिलता है।

realme P4 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक बैकअप देती है। फोन में 15W फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging, Reverse Charging और 6 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा भी किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Lite 5G में 13MP OIS प्राइमरी कैमरा के साथ AI सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 8GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल RAM को 14GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी इस फोन के लिए 2 Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here