
Tecno सब-ब्रांड Pova ने जून महीने में इंडिया में 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Pova 8 5G फोन लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इस स्मार्टफोन का ‘प्रो’ मॉडल भी लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से टीज़ करते हुए इसकी फोटो भी इंटरनेट पर शेयर कर दी है। इस अपकमिंग 5जी फोन का नाम Pova 8 Pro हो सकता है। यह स्मार्टफोन Alive Matrix डिस्प्ले डिजाइन के साथ ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
पोवा इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करते हुए एक फोन के साइड फ्रेम की फोटो शेयर की है जिसमें पावर बटन के साथ ही ऑरेंज कलर का एक डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है। ऐसी ही लुक ग्लोबल मार्केट में पेश हुए Pova 8 Pro की थी। ब्रांड द्वारा किए गए ट्वीट में रिविलिंग सून लिखा गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी आने वाले कुछ ही दिनों में पोवा 8 प्रो की लॉन्च डेट अनाउंस कर देगी।
Think BIG.
One more surprise is just around the corner. A big one.
Revealing soon.#POVA pic.twitter.com/E7A56zjJvw
— POVA India (@pova_mobile) August 10, 2026
Pova 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
पोवा 8 प्रो MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश हो चुका है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू लगाया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 दिया गया है।
Pova 8 Pro 5G फोन में 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसे HyperLux AMOLED स्क्रीन का नाम दिया है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 4500निट्स पीक ब्राइटनेस और 2592हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए पोवा 8 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYTIA 700C सेंसर है जो 8 मेगापिक्सल Ultrawide कैमरा के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन में 6500एमएएच बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी ने इसमें सेल्फ-रिपेयरिंग बैटरी टेक्नोलॉजी दी है जो ब्रांड के मुताबिक हर 200 चार्ज पूरे करने के बाद अपनी बैटरी हेल्थ 1% रिस्टोर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

बताते चलें कि पोवा 8 प्रो के बैक पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले लगी है जिसे रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ फिट किया गया है। इसमें 177 LED मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। इस छोटी स्क्रीन पर टाइम के साथ ही कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। ये कस्टमाइज़ेबल लाइट्स हैं जो 49 तरह के एनिमेशन दिखा सकती है। स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP69K रेटिंग दी गई है।









