18 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Pova 8 Pro, इसमें लगी है 177 LED लाइट्स वाली Alive Matrix डिस्प्ले

Join Us icon

Tecno सब-ब्रांड पोवा ने जून महीने में इंडिया में Pova 8 5G फोन लॉन्च किया था जो 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। अब अगस्त में कंपनी इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बता दिया गया है कि वह आने वाली 18 अगस्त को Pova 8 Pro इंडिया में लॉन्च करेगी। यह स्टाइलिश और डिफरेंट लुक वाला फोन Alive Matrix Display के साथ आएगा।

Pova 8 Pro इंडिया लॉन्च डेट

पोवा 8 प्रो 18 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इस दिन स्मार्टफोन की कीमत और सेल डेट की जानकारी दी जाएगी। फोन लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि यह मोबाइल ट्रांसपेरेंट डिजाइन पर बनाया जाएगा जिसके बैक पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले लगी होगी। फोन की फोटो और लुक आप नीचे लगे स्लाइड शो में देख सकते हैं।

Pova 8 Pro डिजाइन

पोवा 8 प्रो ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश हो चुका है। इसकी Alive Matrix Display में 177 LED लगाई गई हैं जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। इस छोटी स्क्रीन पर घड़ी के साथ ही कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। ये कस्टमाइज़ेबल लाइट्स हैं जो 49 तरह के एनिमेशन दिखा सकती है। ग्लोबल मार्केट में यह फोन Arc White, Graphite Black और Tundra Green कलर में पेश हुआ था। उम्मीद है कि यही कलर भारतीय मॉडल में भी मिलेंगे।

Pova 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स

पोवा 8 प्रो एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में 5K IceShield VC कूलिंग सिस्टम लगाया है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू मौजूद है।

Pova 8 Pro 5G फोन में 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले लगी है जिसे HyperLux AMOLED स्क्रीन का नाम दिया है। फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2592Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से लैस है। वहीं फोन को IP69K/IP69/IP68/IP66 रेटिंग भी मिली हुई है।

पावर बैकअप के लिए पोवा 8 प्रो में 6500mAh battery से लगाई गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 45W का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 700C मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल Ultrawide कैमरा दिया मौजूद है। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here