Mivi का पहला स्मार्टफोन 26 सितंबर को होगा लॉन्च, Green कलर में आया सामने, Flipkart पर होगी सेल

Join Us icon

Mivi ब्रांड ऑडियो प्रोडक्ट्स से आगे बढ़कर स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने वाला है। कंपनी ने अपने पहले स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक तौर पर टीज करना शुरू कर दिया है। हालांकि डिवाइस का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी के लेटेस्ट एक्स पोस्ट में लॉन्च डेट बताई गई है। साथ ही Flipkart पेज से फोन के डिजाइन, कलर, और सेल प्लेटफॉर्म से जुड़ी शुरुआती जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

26 सितंबर को लॉन्च होगा Mivi का पहला स्मार्टफोन

Mivi ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पुष्टि की है कि ब्रांड का पहला स्मार्टफोन भारत में 26 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी लॉन्च के समय या इवेंट से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन टीजर से साफ है कि फोन की भारतीय बाजार में एंट्री अगले महीने के अंत में होगी।

लॉन्च के बाद स्मार्टफोन की सेल Flipkart के जरिए की जाएगी। Flipkart पर फोन का पेज भी लाइव हो चुका है। जिससे इसके ऑनलाइन सेल चैनल की जानकारी मिल गई है।

कैसा होगा Mivi Phone

कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन का शुरुआती लुक ही शेयर किया है। टीजर में फोन Green कलर में दिखाई दे रहा है। डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन में गोल किनारों वाला बॉडी डिजाइन नजर आता है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है।
हालांकि, टीजर में फोन का फुल डिजाइन और फीचर्स की डिटेल्स नहीं है। आने वाले दिनों में कंपनी स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स को लेकर और जानकारी शेयर कर सकती है।

फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि कंपनी इस Mivi Phone को एंट्री-लेवल, मिड-रेंज या प्रीमियम सेगमेंट में उतारेगी। लॉन्च से पहले कंपनी के टीजर के जरिए इसके प्रमुख फीचर्स सामने आने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Mivi अब तक मुख्य रूप से True Wireless Earbuds, स्पीकर्स और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कंपनी के लिए बड़ा विस्तार माना जा सकता है।

फिलहाल Mivi के पहले स्मार्टफोन को लेकर सिर्फ डिजाइन, Green कलर, 26 सितंबर की लॉन्च डेट और Flipkart पर उपलब्धता की पुष्टि हुई है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, RAM, स्टोरेज और कीमत जैसी अहम जानकारियों से पर्दा उठा सकती है। इसके अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here