
सितंबर का महीना शुरू हो रहा है और इसी के साथ भारत में त्यौहारों का सीज़न भी दस्तक देने जा रहा है। महीना खत्म होने से पहले ही नवरात्रि और दशहरा की तैयारियां शुरू हो जाएगी और टेक कंपनियां भी इसके लिए पहले से ही कमर कस रही है। इस महीने कई बड़े स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होंगे जो फेस्टिव सीज़न में रिकॉर्ड सेल करने के मकसद से आएंगे। इस माह यानी सितंबर 2026 में इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की लिस्ट आप आगे देख सकते हैं। इस महीने Apple, Samsung, OPPO, vivo, Redmi, POCO, Infinix और Lava सहित कुछ नए स्मार्टफोन ब्रांड भी अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
vivo T5 5G
वीवो टी5 5जी फोन 2 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह वीवो 5जी फोन MediaTek 7500 Turbo प्रोसेसर पर लाया जाएगा है जिसमें 12GB RAM + 256GB Storage मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने बता दिया है कि वीवो टी5 में 3D Curved AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। वीवो टी5 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस वाली 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7050mAh battery दी जा रही है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए वीवो टी5 को 50MP Sony OIS Camera पर लॉन्च किया जाएगा।

Redmi 17 5G
रेडमी 17 5जी फोन 3 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि यह 5जी फोन तगड़ी 7900mAh battery पर लाया जा रहा है जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W reverse चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। Redmi 17 5G फोन इंडिया में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। भारतीय बाजार में इस अपकमिंग रेडमी 5जी फोन को 6जीबी रैम के टॉप वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

POCO X8 Power 5G
इस महीने 4 सितंबर को पोको का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हो रहा है। यह कमाल पोको एक्स8 पावर करेगा। जैसी कि नाम से ही पता चलता है इस मोबाइल को पावरफुल 10000mAh Battery पर लाया जा रहा है। वहीं इस शाक्तिशाली बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। चर्चा है कि यह पोको 5जी फोन Snapdragon 6 Gen 5 के साथ लाया जा सकता है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिल सकती है। पोको एक्स8 पावर 5जी फोन को कंपनी 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च कर सकती है।

POCO X8 5G
POCO X8 Power के साथ ही POCO X8 5G फोन भी 4 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह भी बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जिसे तगड़ी 9000mAh battery पर लाया जा रहा है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह स्मार्टफोन बिना रूके 3.2 दिन तक काम कर सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस मोबाइल में भी 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। POCO X8 5G फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है।

Infinix Hot 70 Pro
इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 4 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल को कंपनी Interactive Active Matrix Cube (AMC) डिजाइन पर ला रही है जिसमें अलर्ट और ऐनिमेशन दिखाई देंगे। फोन के कलर मॉडल रंग भी बदल सकेंगे। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 8GB RAM + 256GB storage मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में बड़ी 6000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 FE
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई कुछ ही दिनों बाद भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगा और इसकी कीमत भी अनाउंस हो जाएगी। यह स्मार्टफोन Samsung Exynos 2500 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें 8GB RAM दी गई है। Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर लगा है। पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 4,900mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। यह सैमसंग फोन 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड व 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ Android 17 बेस्ड One UI 9 पर मिलेगा।

iPhone 18 Pro
9 सितंबर को नए आईफोन लॉन्च हो रहे हैं। खबर है कि इसबार सिर्फ प्रो मॉडल्स आएंगे। iPhone 18 Pro की बात करें तो इसे 6.3 इंच की LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जिसमें 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इस फोन को Apple A20 Pro चिपसेट पर लाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलने की उम्मीद है। चर्चा है कि ये वाला आईफोन 4288mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है और इसमें 40W वायर्ड और 25W MagSafe/Qi2 वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

iPhone 18 Pro Max
आईफोन 18 प्रो मैक्स को कंपनी 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। इस फोन में भी LTPO+ OLED Super Retina XDR डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जिसका रेजोल्यूशन 2868 × 1320 पिक्सल के करीब हो सकती है। इस फोन डिस्प्ले पर भी 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। चर्चा है इस आईफोन में 12GB RAM दी जाएगी जिसके साथ Apple A20 Pro चिपसेट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट पर 18MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। iPhone 18 Pro Max की बैटरी 5000mAh के करीब हो सकती है वहीं कुछ लीक्स में आईफोन 18 प्रो मैक्स में 5567mAh बैटरी दिए जाने की बात कही गई है।

iPhone Ultra
Apple का पहला फोल्डेबल फोन आईफोन अल्ट्रा 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। लीक्स के अनुसार इसमें तकरीबन 7.8 इंच की मेन स्क्रीन दी जा सकती है जो फोन को अनफोल्ड करने के बाद सामने आएगी। वहीं मोबाइल को फोल्ड करने के बाद 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकता है। दोनों ही OLED पैनल पर बनी हो सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल के दो बैक कैमरा दिए जा सकते हैं और 24 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा मिल सकते हैं। चर्चा है कि इसमें Face ID नहीं मिलेगी बल्कि फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इस मोबाइल की थिकनेस करीब 9.5mm बताई जा रही है और फोन खुलने के बाद यह 4.5mm के करीब हो सकती है। आईफोन अल्ट्रा में 4,883mAh की dual-cell battery देखने को मिल सकती है।

OPPO F35 5G
ओपो एफ35 सीरीज इस महीने सितंबर 2026 में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। सीरीज के बेस मॉडल यानी ओपो एफ35 को मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया जा सकता है जो इसे मजबूती प्रदान करेगा। वहीं स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग से लैस किया जा सकता है। OPPO F35 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए 7000mAh बैटरी और 100W SUPERVOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह ओपो 5जी फोन 32MP सेल्फी कैमरा पर लॉन्च हो सकता है।

OPPO F35 Pro 5G
ओपो एफ35 प्रो को भी भारतीय बाजार में स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी और IP66 + IP68 + IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो यह ओपो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे 10000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। OPPO F35 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में 12GB RAM के साथ Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। चर्चा है कि ओपो एफ35 प्रो में 6.78 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 50MP Samsung JN5 ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi Note 17 Pro
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी फोन भी सितंबर में भारतीय बाजर में दस्तक दे सकता है। कंपनी इसे Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर ला सकती है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट मिल सकता है। रेडमी नोट 17 प्रो को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लाया जा सकता है। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro Max
रेडमी का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन इस महीने इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह मोबाइल Redmi Note 17 Pro Max होगा जो 10000mAh Battery वाला फोन बनकर आ सकता है। बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें 100W HyperCharge के साथ 27W Reverse चार्जिंग भी मिल सकती है। इसे Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल IP68+IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है।

vivo S2 FE
कई सालों बाद फिर से वीवो एस सीरीज ने भारतीय बाजार में नई शुरुआत की है। vivo S2 5G फोन लॉन्च हो चुका है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 39,999 रुपये है। अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल vivo S2 FE लाने की तैयारी कर रही है। बीते दिनों यह स्मार्टफोन V2640 मॉडल नंबर के साथ सामने आ चुका है जो अब सितंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। स्पेक्स की बात करें तो अनुमान के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट मिलने की संभावना है। यह वीवो 5जी फोन तकरीबन 7000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है और इसमें 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। कंपनी 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा भी लगा सकती है।

vivo V80 Lite
वीवो वी80 लाइट 10000mAh Battery सपोर्ट करता है जो इसी महीने सितंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट पर लाया जा सकता है जिसके साथ Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है। vivo V80 Lite 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस vivo 5G फोन को 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग वीवो फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
नोट: इस लेख में अभी बहुत से नाम जुड़ने बाकी है। जैसे जैसे नए स्मार्टफोंस से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आएगी, उपरोक्त लिस्ट को अपडेट कर दिया जाएगा।


















