
कुछ डिफरेंट लुक वाले फोन खरीदना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए नए ऑप्शन लेकर आ रहा है। वहीं अगर आप उन लोगों में से हैं जो बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए भी धाकड़ मोबाइल आ रहा है। इस सप्ताह कई नए मोबाइल भारतीय बाजार में एंट्री ले रहे हैं जिनमें vivo, Redmi, POCO और Infinix के फोन शामिल हैं। 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच इस हफ्ते इंडिया में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo T5 5G
लॉन्च डेट – 2 सितंबर

इस सप्ताह की शुरुआत वीवो टी5 5जी फोन से होगी। यह स्टाइलिश लुक वाला मोबाइल 3D Curved AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा रहा है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits ब्राइटनेस वाली 1.5K स्क्रीन दी गई है। इस वीवो 5जी फोन को 12GB RAM + 256GB Storage पर लॉन्च किया जा सकता है जो MediaTek 7500 Turbo प्रोसेसर पर काम करेगा। पावर बैकअप के लिए इसमें बड़ी 7050mAh battery दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए vivo T5 5G फोन में 50MP Sony OIS Camera दिया गया है।
Redmi 17 5G
लॉन्च डेट – 3 सितंबर

इस हफ्ते रेडमी अपना सस्ता 5जी फोन रेडमी 17 लेकर आ रही है। यह 20 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आ सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होकर भारतीय बाजार में दस्तक दे रहा है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 7900mAh battery दी गई है। इस रेडमी 5जी फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। Redmi 17 5G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।
POCO X8 5G
लॉन्च डेट – 4 सितंबर

पोको एक्स8 प्रो मॉडल्स के बाद अब कंपनी इस सीरीज का बेस मॉडल लेकर आ रही है जो इसी सप्ताह 4 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा। POCO X8 5G में पावरफुल 9000mAh battery लगाई गई है जो कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में 3 दिन से भी ज्यादा का बैकअप दे सकती है। पोको एक्स8 5जी फोन को Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 8जीबी रैम दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है। POCO X8 5G फोन को इंडिया में 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
POCO X8 Power 5G
लॉन्च डेट – 4 सितंबर

इस सप्ताह पोको का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। 4 सितंबर को कंपनी POCO X8 Power 5G फोन लॉन्च करने जा रही है जो पावरफुल 10000mAh Battery के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगा। इस बड़ी बैटरी वाले फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए POCO X8 Power में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। सामने आए लीक्स के अनुसार यह पोको स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। वहीं यूजर्स को इस मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन मिल सकती है।
Infinix Hot 70 Pro
लॉन्च डेट – 4 सितंबर

इनफिनिक्स का रंग बदलने वाला और अंधेरे में चमकने वाला फोन भी इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी 4 सितंबर को Infinix Hot 70 Pro भारतीय बाजार में उतारेगी। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है और टॉप वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इनफिनिक्स के 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन AMC डिजाइन पर बना है जिसमें अलर्ट और ऐनिमेशन प्ले होते हैं।


















