
realme ने भारतीय बाजार में अपने नए realme P4s 5G स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू कर दी है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर के साथ Hyper Vision+ AI Chip दिया गया है। यही नहीं फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 144Hz Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले, 8000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
realme P4s 5G की कीमत और ऑफर
realme P4s 5G को भारत में तीन स्टोरेज में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB मेमोरी की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं, टॉप 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 41,999 रुपये में आता है।
कंपनी 3,000 रुपये के Bank Offer/Exchange Offer और 12 महीने के No Cost EMI के साथ फोन सेल कर रही है। ऑफर्स के बाद कीमत क्रमशः 31,999 रुपये, 34,999 रुपये और 38,999 रुपये हो जाती है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो पहली सेल आज यानी 3 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme.com और स्टोर्स पर शुरू होगी। फोन Electric Cyan और Titanium Gray रंगों में उपलब्ध है।

realme P4s 5G के स्पेसिफिकेशंस
realme P4s 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला Samsung M14 AMOLED display दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है और यह 3000Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1400nits और लोकल पीक ब्राइटनेस 6500nits तक है। इसमें HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है।
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट के साथ Hyper Vision+ AI Chip दिया गया है। यह गेमिंग परफॉरमेंस और AI प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है। फोन में Dynamic RAM के जरिए 26GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है।
Dedicated AI chip की मदद से AI Hyper Motion 144FPS AI frame interpolation और 90FPS frame stabilization जैसी सुविधाएं देता है। इसके अलावा AI Hyper Clarity और AI Always-On HDR भी मौजूद हैं। जिससे गेमिंग के दौरान शानदार अनुभव मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए realme P4s 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप लगा है। जिसमें 50MP का AI मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16MP का AI कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और AI एडिट जिनी 2.0 जैसे टूल्स को सपोर्ट करता है।
realme P4s 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 8000mAh Titan Battery शामिल है। इसे 80W fast charging का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन लगभग 28.5 मिनट में 50 प्रतिशत और करीब 75 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है।
realme P4s 5G फोन में ऑल-सिनारियो बायपास चार्जिंग दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या ज्यादा वर्कलोड के दौरान हीट को कम करने में मदद करता है। वहीं, Charging Boost चार्जिंग स्पीड को 21 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। कंपनी का दावा है कि battery 1600 charge साइकल्स तक चलने के लिए बनाई गई है।
लंबे समय तक शानदार गेमिंग अनुभव के realme P4s 5G में 7000mm² AirFlow VC Cooling System दिया गया है। इसमें 13,624mm² ग्रेफाइट एरिया, ऑप्टिमाइज्ड ग्रेफाइट स्टैकिंग और 40 प्रतिशत ज्यादा मोटी ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ एआई गेमिंग पार्टनर भी मिलता है। जिसमें जीटी मोड, डू नॉट डिस्टर्ब और क्लीनअप एक्सेलेरेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।
realme P4s 5G को रोज के उपयोग में बेहतर मजबूती देने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इससे फोन को डस्ट और पानी से अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। इसके अलावा फोन में 300% अल्ट्राबूम स्टीरियो डुअल स्पीकर भी दिए गए हैं। जो मनोरंजन और गेमिंग के दौरान ज्यादा इमर्सिव ऑडियो देने का दावा करते हैं।

अगर आप गेम खेलने या रोज के कामों के लिए नया मिड रेंज डिवाइस देख रहे हैं तो realme P4s 5G शानदार विकल्प है। यह भारत में Samsung, Oppo, Vivo और Lava जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है। ऐसी ही टेक से जुड़ी सभी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









