
टेक्नो ने पिछले महीने इंडिया में सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च किया था जो सिर्फ 15,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था। आज 4 सितंबर से यह मोबाइल भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। 5200mAh battery और 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) से लैस इस लो बजट स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Tecno Spark Go 3 Pro प्राइस
यह 15,999 रुपये का फोन है। इस कीमत में टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो का बेस वेरिएंट लाया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 16,999 रुपये है। इस सस्ते स्मार्टफोन पर कंपनी द्वारा 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर पेश किया गया है जिसमें सिर्फ 2666 रुपये प्रति महीना किश्त देकर Spark Go 3 Pro को पाया जा सकता है।

Tecno Spark Go 3 Pro 4G स्मार्टफोन की सेल अमेजन व फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी होगी। इस सस्ते मोबाइल फोन को Burgundy Red, Eclipse Black, Basalt Titanium और Sunrise Orange कलर में खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को इस फोन पर 1 साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी मिलेगी।
Tecno Spark Go 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो 4जी स्मार्टफोन 1526 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो IPS LCD पैनल पर बनी है। यूजर्स को इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 580nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है जो डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के साथ ही मोबाइल को गर्म चाय और तेल गिरने पर भी सुरक्षित रखेगी।

Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 चिपसेट पर काम करता है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस AnTuTu Score 3,71,151 आ चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्पार्क गो 3 प्रो ARM Mali-G52 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए इस सस्ते 4जी स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो में 5200mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 10W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में OTG का सपोर्ट भी दिया है। कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi और Bluetooth के साथ Infrared सेंसर भी सपोर्ट करता है जिसके चलते फोन से ही टीवी रिमोट का काम किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Go 3 Pro 4G फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो ऑटोफोकस फीचर से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता स्मार्टफोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बताते चलें कि सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।









