
Xiaomi सब-ब्रांड पोको ने हाल ही में इंडिया में POCO X8 और 10000mAh बैटरी वाला फोन POCO X8 Power लॉन्च किया है। इन दो हाईएंड स्मार्टफोंस के बाद अब कंपनी एक सस्ता स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड द्वारा जल्द ही POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है। यह मोबाइल सबसे पहले ग्लोबल मार्केट में उतारा जाएगा जिसकी फोटो और स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की घोषणा से पहले ही 91मोबाइल्स के पास आ गई है। इसके अलावा यह मोबाइल उजबेकिस्तान की शॉपिंग साइट पर भी लिस्ट हो चुका है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
POCO C95 Pro 4G स्पेसिफिकेशन्स
91मोबाइल्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार पोको सी95 प्रो 4जी फोन MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट पर लॉन्च होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बाजार में इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया जा सकता है जिसमें Xiaomi HyperOS 3 की लेयर मिल सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 MC2 GPU दिया जाएगा। यह मोबाइल ग्लोबल मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है जिनमें 6GB RAM + 128GB storage और 8GB RAM + 256GB storage देखने को मिल सकती है। उम्मीद है कि फोन में Memory extension तकनीक भी मिलेगी जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर रैम पावर बढ़ा सकेगा।
पावर बैकअप के लिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन को तगड़ी 7500mAh बैटरी से लैस कर टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन में ग्राहकों को 22.5W reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है जिसके जरिये इस फोन से दूसरे फोन भी चार्ज हो सकेंगे।

पोको सी95 प्रो 4जी बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन बन सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इसमें 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच एचडी डिस्प्ले दी जा सकती है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी इस फोन में आई केयर फीचर्स भी देगी।
रिपोर्ट के अनुसार POCO C95 Pro 4G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इस अपकमिंग फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 4जी स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
POCO C95 Pro 4G प्राइस
कीमत की बात करें तो उजबेक्स्तिान की शॉपिंग साइट पर इस मोबाइल का प्राइस 29,49,000 so’m बताया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 23,590 रुपये के करीब है। यह स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट का रेट है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 256GB storage वेरिएंट का प्राइस यहां 34,29,000 so’m यानी 27,430 रुपये के करीब बताया गया है।









