
Huawei ने अपने नए और अलग डिजाइन वाले स्मार्टफोन Huawei Pura X View को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी थी लेकिन अब इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत बता दी गई है। इसमें 6.39-इंच OLED डिस्प्ले, 200MP मेन कैमरा, Kirin 9030S चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Pura X View के स्पेसिफिकेशंस
Huawei Pura X View में 6.39-इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1320×2232 पिक्सल और 16:9.5 आस्पेक्ट रेशियो है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। जबकि पीक ब्राइटनेस 1% APL पर 6,500 निट्स तक है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Kunlun Glass दिया गया है और यह 2,160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले के चारों तरफ सिर्फ 1.05mm के सिमेट्रिकल बेजल्स दिए गए हैं, जिससे फोन को प्रीमियम लुक मिलता है।

Huawei Pura X View में कंपनी का Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है। फोन को 12GB RAM के साथ पेश किया गया है और इसमें 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। इस तरह टॉप मॉडल में यूजर्स को 12GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन HarmonyOS 7 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए Huawei Pura X View में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। इसमें f/2.6 अपर्चर, OIS और 88mm-equivalent फोकल लेंथ दी गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
पावर बैकअप के लिए Huawei Pura X View में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें रिवर्स वायर्ड और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। जिससे फोन का उपयोग दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है।
Huawei Pura X View को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। फोन में BeiDou सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Huawei Pura X View की कीमत
Huawei Pura X View की कीमत चीन में CNY 5,999 (लगभग 84,417 रुपये) से शुरू होती है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, 512GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 98,489 रुपये) और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 8,499 (लगभग 1,19,597 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Pura X View को Black, White, Gray और Red रंगों में लॉन्च किया गया है।

फोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। जबकि इसकी सेल कल यानी 9 सितंबर से शुरू होगी। यदि आप चीन में हैं और प्रीमियम बजट में कुछ अलग दिखने वाला फोन देख रहे हैं Huawei Pura X View को चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।









