
iQOO 16 के लॉन्च का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। क्योंकि कंपनी इस अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन से जुड़ी नई जानकारियां लगातार शेयर कर रही है। वहीं, अब iQOO ने फोन के नए ‘Chasing Light’ कलर को रिवील किया है। इसमें फोन के रियर पैनल पर खास होलोग्राफिक डिजाइन देखने को मिला है। कंपनी ने इसके कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन और फोन के रियर पैनल पर उपयोग की गई तकनीक के बारे में भी बताया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16 डिजाइन
iQOO 16 का Chasing Light वैरियंट कंपनी की नई होलोग्राफिक फिनिश के साथ आएगा। iQOO के अनुसार, इसमें इंडस्ट्री की पहली लेजर होलोग्राफिक इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस फिनिश को तैयार करने के लिए चार अलग-अलग प्रिसीजन प्रोसेस का उपयोग हुआ है।
iQOO 16 फोन के रियर पैनल पर 3D लाइट इफेक्ट दिखाई देता है। जो अलग-अलग एंगल से देखने पर बदलता नजर आएगा। फोन को मूव करने पर रेड होलोग्राफिक पैटर्न और ब्लू फ्लोइंग लाइट आपस में मिलकर बदलता हुआ विजुअल इफेक्ट प्रदान करेंगी। यानी इसका बैक पैनल एक ही कलर में स्थिर नजर आने के बजाय एंगल और रोशनी के हिसाब से अलग लुक देगा।

iQOO 16 के कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी काफी अलग है। कंपनी ने इसे स्पेसक्राफ्ट के पोर्थोल से इंस्पायर्ड बताया है। फोन में तीन कैमरों को एक मैकेनिकल स्ट्रक्चर के जरिए जोड़ा गया है। जिससे पूरा कैमरा मॉड्यूल नेविगेशन मार्कर जैसा दिखाई देता है। कैमरा आइलैंड के नीचे हेक्सागोनल टेक्निकल पैटर्न दिया गया है। जबकि इसमें ट्रांसपेरेंट ग्लास का भी उपयोग किया गया है। Chasing Light के अलावा फोन को Track और Legend कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है।
iQOO 16 स्पेसिफिकेशंस संभावित
iQOO 16 में 6.85-इंच का 2K Samsung डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इस स्क्रीन में 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। हाई रिफ्रेश रेट खासतौर पर गेमिंग के दौरान स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस दे सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 16 को Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। हालांकि यह नाम अभी कंफर्म नहीं है।
लीक जानकारी के अनुसार यह चिप TSMC की 2nm प्रोसेस तकनीक पर तैयार हो सकती है। इसमें 2+3+3 CPU क्लस्टर और 5.01GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड मिलने की बात सामने आई है। ग्राफिक्स के लिए iQOO 16 में Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में गेमिंग परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए डेडिकेटेड Q4 गेमिंग चिप भी मिल सकती है।
स्टोरेज की बात करें तो iQOO 16 के कई स्टोरेज वैरियंट सामने आए हैं। इसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन शामिल हैं।
iQOO 16 फोन में पावर बैकअप के लिए 8,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह डिटेल सही साबित होती है, तो बड़ी बैटरी आगामी डिवाइस की प्रमुख खूबियों में से एक हो सकती है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 1/1.3-इंच सेंसर वाला 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है। जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है।
फिलहाल कंपनी ने फोन के डिजाइन और Chasing Light कलर की जानकारी शेयर की है। बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर सामने आई जानकारी अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आखिर में बता दें कि iQOO 16 को सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है जल्द ही लॉन्च डेट बताई जा सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









