Mivi One 5G के 3 कलर और डिजाइन रिवील, 128GB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Mivi स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रहा है। क्योंकि कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G भारत में इसी महीने लॉन्च करेगी। ब्रांड ने फोन की लॉन्च डेट की पुष्टि पहले ही कर दी है। वहीं, अब इसके कलर ऑप्शन और स्टोरेज से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें कि Mivi One 5G को भारत में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी Flipkart लाइव की है। जहां फोन के डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी जानकारियां देखने को मिल रही हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Mivi One 5G के 3 कलर ऑप्शन

माइक्रोसाइट की जानकारी दी है कि Mivi One 5G को भारत में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन  Burgundy, Blue और Green जैसे तीन रंगों में आएगा। माइक्रोसाइट पर इन तीनों कलर वैरियंट को दिखाया गया है। इसके अलावा यह भी कंफर्म हो गया है कि फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि फोन कितने RAM वैरियंट में आएगा।

mivi-one-5g-design-colors

Mivi One 5G का डिजाइन

Mivi One 5G के डिजाइन की झलक कंपनी पहले ही दिखा चुकी है। फोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है। जिसके ऊपरी-बाएं कोने में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इस कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के पास LED फ्लैश भी है।

Mivi One 5G फोन के रियर पैनल के निचले-बाएं हिस्से में वर्टिकल पोजिशन में Mivi की ब्रांडिंग दी गई है। स्मार्टफोन में फ्लैट मिड-फ्रेम मिलेगा। इसके दाएं हिस्से पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जा सकते हैं। जबकि बायां फ्रेम साफ दिखाई देता है। फोन के ऊपरी हिस्से पर एक कटआउट नजर आता है, जो सेकेंडरी माइक्रोफोन के लिए हो सकता है। वहीं, निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है।

Snapdragon चिपसेट

ब्रांड ने पहले ही पुष्टि की है कि Mivi One 5G स्मार्टफोन में Qualcomm का Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी चिपसेट का सटीक नाम नहीं बताया है। इसके अलावा फोन में Android OS मिलने की जानकारी दी गई है। हालांकि यह कौन सा वर्जन होगा यह डिटेल्स नहीं बताई गई है।

Mivi One 5G की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी आने वाले दिनों में कर सकती है। उम्मीद है इसे सस्ते में बाजार में उतारा जा सकता है। हम आपको 24 सितंबर के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here