
बीते दिनों टेक कंपनी मोटोरोला ने अनाउंस किया था कि वह भारतीय बाजार में अपनी ‘ऐज 70’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करने वाली है। ब्रांड की ओर से हालांकि इस स्मार्टफोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी की घोषणा से पहले ही यह अपकमिंग 5जी फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। यहां स्मार्टफोन की रैम और प्रोसेसर सहित कई अहम डिटेल्स सामने आ गई है।
Motorola Edge 70 Neo गीकबेंच डिटेेल्स
गीकबेंच पर इस अपकमिंग मोबाइल को मोटोरोला ऐज 70 नियो नाम के साथ ही लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो Edge 70 Neo को सिंगल-कोर में 723 बेंचमार्क प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं इस मोटोरोला के फोन को गीकबेंच पर मल्टी-कोर में 2943 बेंचमार्क स्कोर मिला है। Motorola Edge 70 Neo को गीकबेंच पर एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस दिखाया गया है।

मोटोरोला ऐज 70 नियो 5जी फोन 6GB RAM के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और कंपनी मार्केट में 8GB RAM पर भी फोन लॉन्च कर सकती है। इस मोटोरोला फोन को गीकबेंच पर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 2.50GHz है।
Motorola Edge 70 Neo स्पेसिफिकेशन्स
गीकबेंच पर जहां मोटोरोला ऐज 70 नियो के प्रोसेसर और रैम वेरिएंट का खुलासा हो गया है। वहीं लीक्स के इस स्मार्टफोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन LPDDR5X RAM पर लॉन्च हो सकता है जो इसमें मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करेगी। इस मोटोरोला फोन में 3 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड दी जा सकती है।
Motorola Edge 70 Neo 5G फोन को 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। लीक्स के अनुसार यह पंच होल स्टाइल वाली AMOLED स्क्रीन होगी जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits तक का पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह मोटोरोला 5जी फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है और इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास की लेयर भी दी जा सकती है।

मोटोरोला ऐज 70 नियो को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो इस मोबाइल में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जा सकता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर मेन सेंसर के साथ एक मैक्रो सेंसर और एक डेडिकेटेड लाइट सेंसर भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन को 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।
लीक्स की मानें तो Motorola Edge 70 Neo 5G फोन को पावर बैकअप के लिए 6300mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है जिससे दूसरे फोन भी चार्ज हो सकेंगे। उम्मीद है कि अगले महीने यानी अक्टूबर में मोटोरोला ऐज 70 नियो इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।








