iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे मिलेगा ​डिस्काउंट

Join Us icon

Apple के नए आईफोन भारतीय बाजार में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गए हैं। बीते दिनों कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max इंडिया में लॉन्च किए थे जिन्हें 14 सितंबर से बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। कंपनी की ओर से नए आईफोन पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है और पुराना फोन देने पर तगड़ा एक्सचेंज ​बोनस भी दिया जा रहा है। आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स प्राइस और ऑफर्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max प्राइस

सबसे पहले कीमत की बात करें तो आईफोन 18 प्रो का प्राइस 1,64,900 रुपये से शुरू होता है। यह मोबाइल के 256GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत है। वहीं फोन के 512GB स्टोरेज वेरिएंट का रेट 1,89,900 रुपये है। आईफोन 18 प्रो के 1TB स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 2,39,900 रुपये और 2TB मेमोरी वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है।

आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है जिसमें 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन का 512जीबी मेमोरी वाला वेरिएंट 2,04,900 रुपये में लॉन्च हुआ है। iPhone 18 Pro Max को 1टीबी स्टोरेज के साथ 2,54,900 रुपये में लॉन्च किया गया है और इस फोन के 2TB मेमोरी वाले वेरिएंट का रेट 3,29,900 रुपये है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max ऑफर्स

नए आईफोन मॉडल्स को कंपनी 7,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं नए आईफोंस को 6 महीने की No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी की ओर से ग्राहकों को 3 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा जिसके साथ ही Apple TV+ और Apple Arcade का भी मुफ्त एक्सेस प्राप्त होगा। नए आईफोंस को 4500 रुपये से 81,500 रुपये तक के trade-in ऑफर पर भी खरीदा जा सकता है। ये दोनों एप्पल आईफोन burgundy, glacier, silver और black कलर में बिकेंगे जिनकी सेल 18 सितंबर से होगी।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर डिस्काउंट

आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स पर 7000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत मिल रहा है। कंपनी वेबसाइट से फोन परचेज करने पर American Express, Axis और ICICI Bank कार्ड पर यह 7 हजार रुपये की छूट मिलेगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन सहित रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स या क्रोमा से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी Axis और ICICI सहित SBI Cards पर यह डिस्काउंट दे रही है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

आईफोन 18 प्रो को 2622 x 1206 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3-इंच स्क्रीन पर लाया गया है ​जब्कि आईफोन 18 प्रो मैक्स में 2868 × 1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों LTPO+ OLED पैनल वाली Super Retina XDR डिस्प्ले पर लाए गए हैं जिनमें 120Hz ProMotion और 3000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। गौरतलब है कि ये फोन Aluminium फ्रेम पर बने हैं और बैक पर Ceramic Shield ग्लास लगा है।

इन दोनों आईफोंस को Apple A20 Pro पर लाया गया है। यह 2नैनोमीटर फेबिक्रेशन्स पर बना हेक्सा-कोर प्रोसेसर है जो 4.9GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इन आईफोंस में Dual 16-core Neural Engine दिया गया है जो AI और मशीन लर्निंग के कामों में मदद करता है। ये मोबाइल iOS 27 पर काम करते हैं जिसमें Apple Intelligence से जुड़े नए और एडवांस AI फीचर्स शामिल हैं।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जिनमें तीनों 48MP Camera लगाए गए हैं। आईफोंस के बैक पैनल पर वेरिएबल अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल मेन Fusion कैमरा, 48 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर और 48 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये आईफोन 18MP Center Stage फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

कंपनी की ओर से Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बैटरी एमएएच पावर तो नहीं बताई गई है लेकिन कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद ये पूरे दिन का बैैकअप दे सकते हैं। नए आईफोन silicon battery वाले है। एप्पल का दावा है कि आईफोन 18 प्रो फुल चार्ज में 34 ​घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है और वहीं आईफोन 18 प्रो मैक्स में 43 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम पाया जा सकता है। ये दोनों आईफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here