लॉन्च से पहले ही OnePlus 16 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकती है 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा

Join Us icon

OnePlus ने हाल ही में अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को टीज करना शुरू किया है। वहीं, अब लॉन्च से पहले ही फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, OnePlus 16 में 9,000mAh बैटरी, 200MP मेन कैमरा, BOE X4 डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus 16 OnePlus 16 के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक

OnePlus पहले ही कंफर्म कर चुका है कि OnePlus 16 में 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा और यह सिस्टम लेवल पर काम करेगा। चीन में फोन Android 17-बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेगा। वहीं, लीक के अनुसार फोन में गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल सकता है।

डिस्प्ले के लिए फोन में BOE X4 पैनल उपयोग किए जाने की बात कही गई है। कंपनी ने फोन के लिए Wind Chaser Gaming Core, हाई रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी और E-Sports Triple Chip सिस्टम जैसी गेमिंग टेक्नोलॉजी को भी टीज किया है।

परफॉरमेंस के लिए OnePlus 16 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलने बात सामने आई है। टिपस्टर के मुताबिक, यह चिपसेट TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार हो सकता है। लीक में 2+3+3 ट्राई-क्लस्टर CPU और Adreno 850 GPU का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, प्रोसेसर की ये डिटेल्स अभी OnePlus की ओर से कंफर्म नहीं हैं।

Digital Chat Station के मुताबिक, OnePlus 16 में 9,000mAh की टिपिकल बैटरी दी जा सकती है। इसकी रेटेड कैपेसिटी 8,780mAh बताई गई है। यह डुअल-सेल डिजाइन के साथ आ सकती है।

OnePlus 16 फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने का दावा है। यह OnePlus 15 की तुलना में बड़ा बैटरी अपग्रेड होगा। इसमें 7,300mAh बैटरी दी गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो OnePlus 16 की बैटरी साइज कंपनी के पिछले फ्लैगशिप से ज्यादा होगी। हालांकि, 9,000mAh बैटरी के बावजूद फोन के वजन और डिजाइन को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कैमरा सेटअप में भी OnePlus 16 बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। लीक के अनुसार, फोन में 200MP का 1/1.4-इंच मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP 1/1.95-इंच पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

यह सेटअप OnePlus 15 के ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम से अलग होगा। OnePlus 15 में 50MP मेन कैमरा और 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया था।

चीन में OnePlus 16 अगले महीने आ सकता है। ब्रांड ने जिस तरह टीजर जारी करना शुरू किया है लगता है कि जल्द लॉन्च डेट सामने आ सकती है।

OnePlus 16 की भारत में उपलब्धता को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ लीक्स में बताया गया है कि कंपनी भारत में स्टैंडर्ड OnePlus 16 को लॉन्च नहीं करेगी और इसकी जगह OnePlus 16R को फ्लैगशिप मॉडल के तौर उतारा जा सकता है। हालांकि, देखना होगा आगे OnePlus क्या निर्णय लेता है। आगे के अपडेट के लिए आप 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here