9999 रुपये में लॉन्च हुआ 50MP AI कैमरा, 5000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला सस्ता एंड्रॉयड Smartphone

Join Us icon

इंडियन मोबाइल मार्केट में कुछ समय पहले ही एंट्री लेने वाले टेक ब्रांड Ai+ ने आज अपना एक और नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से Pulse 2 FE भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह 10000 से कम का मोबाइल फोन है जो 50MP AI camera, 5000mAh battery, 4GB RAM और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है। एआई+ के नए फोन पल्स 2 एफई का प्राइस और डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Ai+ Pulse 2 FE प्राइस

एआई+ का नया स्मार्टफोन पल्स 2 एफई 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही पेश किया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। स्मार्टफोन की सेल 7 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी जिसे Black, Blue, Green और Purple कलर में खरीदा जा सकेगा। बताते चलें कि Ai+ Pulse 2 FE के साथ ही कंपनी इसी दिन अपना पहला टैबलेट Ai+ NovaTab और Ai+ Nova LapTab भी बेचेगी। ये दोनों ही 5G tablet है जिसका इफेक्टिव प्राइस क्रमश: 17,999 रुपये और 24,999 रुपये है।

Ai+ Pulse 2 FE स्पेसिफिकेशन्स

एआई+ पल्स 2 एफई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो nxtQ OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Helio G81 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Mail G52 MC2 जीपीयू मौजूद है।

Pulse 2 FE 4G स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह आईपीएस पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जिसपर 263ppi और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। 10 हजार से कम के स्मार्टफोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाना वाकई में तारीफ के ​काबिल है। यह स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देगा और लैग जैसी समस्या भी नहीं आएगी।

फोटोग्राफी के लिए यह नया एआईप्लस स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Ai+ Pulse 2 FE में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Ai+ Pulse 2 FE में पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। आजकल बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस का दौर चल रहा है, ऐसे में इस मोबाइल की बैटरी कुछ छोटी लग सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। हालांकि ग्राहकों फोन फोन बॉक्स में 10W चार्जर ही मिलेगा।

यह सस्ता स्मार्टफोन IP64 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से सुरक्षित रख सकती है। वहीं सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के ​लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और USB Tethering जैसे बेसिक फीचर्स सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here