
Xiaomi 18 Pro का इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 में इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि की है। यह फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 200MP के दो रियर कैमरे, डुअल स्क्रीन और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 18 Pro का इंडिया लॉन्च कंफर्म
IMC 2026 में Xiaomi India के प्रोडक्ट मार्केटिंग एसोसिएट डायरेक्टर गौतम बत्रा ने Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की। फिलहाल इसकी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन फोन अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में एंट्री लेगा।
Xiaomi 18 Pro को कुछ सप्ताह पहले चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में यह iQOO 16 और Motorola Signature 27 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है। इन तीनों फोन की खूबी इनमें मिलने वाला Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर होगा। हालांकि, असल मुकाबला लॉन्च के बाद ही समझ आएगा।

Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस चीन
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का फ्लैट 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन के पीछे 2.7 इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन भी है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है।
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। चीन में यह फोन 12GB और 16GB रैम के साथ आता है। स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के ऑप्शन मिलते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर काम करता है। इसमें AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
Xiaomi 18 Pro की बड़ी खूबी इसका कैमरा सेटअप भी है। इसके रियर पैनल पर 200MP का Light Fusion 960 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिसमें 1/1.28 इंच का सेंसर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। जो OIS और 3.2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Xiaomi की Leica के साथ पार्टनरशिप के चलते फोन में अलग-अलग फिल्म सिमुलेशन भी मिलते हैं। इससे यूजर्स को फोटो खींचते समय अलग तरह के कलर और लुक चुनने का विकल्प मिल सकता है।
चीन में Xiaomi 18 Pro को 7,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर, Wi-Fi 7, UWB, USB 3.2 Gen 1 और डेडिकेटेड AI बटन मिलता है। डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिली हुई है। जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिल जाती है।
फोन में Super Pixel Display 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह हार्डवेयर आधारित प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है जिसका मकसद स्क्रीन को साइड से देखने पर कंटेंट की विजिबिलिटी सीमित करना है। इसके लिए डिस्प्ले में खास प्राइवेसी पिक्सल और फिजिकल बैफल्स का उपयोग हुआ है।









