Flipkart सेल में सस्ता मिल रहा Motorola Edge 70 Fusion, जानें ऑफर्स और प्राइस

Join Us icon

Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन Flipkart पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की लिस्टेड कीमत 30,999 रुपये है। साथ ही सभी वैरियंट प्राइस हाइक के बाद से सस्ते दाम पर लिस्टेड हैं। खास बात यह है कि मॉडल्स पर बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। हालांकि, पुराने फोन पर मिलने वाली एक्सचेंज वैल्यू ओल्ड डिवाइस की कंडीशन के हिसाब से मिलेगी। आइए, आगे ऑफर्स की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Edge 70 Fusion ऑफर्स

Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 30,999 रुपये गई है। लिस्टिंग के अनुसार बैंक ऑफर के तहत 1,600 से ज्यादा रुपये की छूट मिल सकती है। जबकि 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज पर 2,000 से 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इनकी प्राइस पूर्व में हुए प्राइस हाइक से काफी कम है। इसलिए ये डील आपके काम आ सकती है।

Flipkart पर 6 महीने की No Cost EMI का विकल्प भी है। Motorola Edge 70 Fusion के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल जाएगा। लिस्टिंग में पुराने फोन के बदले 31,000 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, यह संभावित वैल्यू है, क्योंकि रियल कीमत आपके डिवाइस की कंडीशन के हिसाब से दी जाएगी।

Flipkart लिंक

Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का 1.5K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Edge 70 Fusion फोन में 7,000mAh की बैटरी और 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।

अगर आपको बैंक और अन्य ऑफर्स के तहत कम कीमत में Motorola Edge 70 Fusion फोन मिल रहा है तो यह शानदार ऑप्शन साबित होगा। क्योंकि इस रेंज में ऐसे फीचर्स के लिए कई ब्रांड ज्यादा कीमत ले रहे हैं। उम्मीद करते हैं यह डील आपके काम आएगी। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।


Motorola Edge 70 Fusion Price
Rs. 29,299
Go To Store
Rs. 29,749
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here