
Motorola ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने दो मिड-रेंज स्मार्टफोंस की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। इनमें Motorola Edge 70 Fusion और Motorola Edge 60 Fusion शामिल हैं। जो 3,000 रुपये तक का महंगे हो गए हैं। यह नई कीमत 25 अगस्त से लागू हो गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कई ब्रांड अपने फोंस के प्राइस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जिसका कारण बढ़ती कम्पोनेंट कॉस्ट और मार्केट कंडीशन को माना जा रहा है। आइए, आगे Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के मॉडल्स की नई कीमत जानते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion की नई कीमत
Motorola Edge 70 Fusion के सभी वैरियंट की कीमत बढ़ाई गई है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत बढ़कर 33,999 की गई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये तथा टॉप-एंड 12GB + 512GB की कीमत बढ़कर 40,999 हो गई है।
Motorola Edge 70 Fusion को इस साल भारत में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वैरियंट क्रमशः 29,999 और 32,999 रुपये में आए थे। इसके बाद कंपनी ने कुछ महीनों पहले कीमत में बढ़ोतरी की थी।
Motorola Edge 60 Fusion की नई कीमत
Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में भी 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की बात सामने आई है। इसका 12GB + 256GB वैरियंट फिलहाल 29,999 रुपये में उपलब्ध है। जिसकी कीमत बढ़कर 32,999 रुपये हो गई है।
Motorola Edge 60 Fusion को भारत में अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था। उस समय फोन के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 22,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये थी।
Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। जिसे 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Motorola Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge 60 Fusion में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
फोन में 5,500mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।














