
nubia ने अपना नया स्मार्टफोन nubia A76 4G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50MP कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और सेल डेट शेयर नहीं की है। जो जल्द सामने आ सकती है। हालांकि, फोन के प्रमुख फीचर्स इसे बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा वाला बजट 4जी स्मार्टफोन तलाश रहे यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बना रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
nubia A76 4G के स्पेसिफिकेशंस
nubia A76 4G में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन HD+ यानी 720p+ है। इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें 500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इस रिफ्रेश रेट से फोन पर स्क्रॉलिंग और सामान्य उपयोग के दौरान स्क्रीन का अनुभव पहले के 60Hz डिस्प्ले वाले मॉडल की तुलना में स्मूद मिल सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में बैक पैनल पर बड़ा कैमरा आइलैंड दिया गया है। कंपनी इसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन से लिया गया डिजाइन बता रही है। फोन तीन कलर ऑप्शन Carbon Black, Polar Grey और Sand Gold में पेश किया गया है।
परफॉरमेंस के लिए nubia A76 4G में 1.8GHz ऑक्टा-कोर CPU वाला चिपसेट दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने प्रोसेसर का नाम और अन्य हार्डवेयर डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। फोन में 4.5G कनेक्टिविटी का भी जिक्र किया गया है, लेकिन कंपनी ने इसके सटीक नेटवर्क स्टैंडर्ड और डाउनलोड-अपलोड स्पीड की जानकारी नहीं दी है। यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट नहीं करता है।
फोटोग्राफी के लिए nubia A76 4G में 50MP का AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने बाकी दो कैमरा मॉड्यूल के रिजॉल्यूशन और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी नहीं दी है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 22.5W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
nubia A76 4G की कीमत और उपलब्धता
nubia A76 4G की आधिकारिक कीमत और सेल डेट अभी शेयर नहीं की गई हैं। साथ ही फिलहाल यह फोन ऑनलाइन स्टोर या मोबाइल कैरियर पर उपलब्ध नजर नहीं आया है। उम्मीद है ब्रांड जल्द कीमत और सेल होने की तारीख बता सकता है।

अगर आप बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो nubia A76 4G की कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा। हालांकि भारत में यह फोन नहीं आएगा। इसके विकल्प के रूप में आप realme, Lava, Tecno के सस्ते फोन देख सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़े अपडेट लगातार लेने के लिए बने रहें।









