
रियलमी ने साल की शुरुआत में अपनी ‘रियलमी 16 प्रो सीरीज’ इंडिया में लॉन्च की थी जिसमें realme 16 Pro और realme 17 Pro+ 5G फोन आए थे। अब कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ताजा लीक में अपकमिंग मोबाइल फोन realme 17 Pro और realme 17 Pro+ 5G की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
रियलमी 17 प्रो सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
realme 17 Pro और realme 17 Pro Plus से जुड़ा बड़ा लीक टिपस्टर गैजेट्सडाटा द्वारा शेयर किया गया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए टिपस्टर ने दावा किया है कि रियलमी कंपनी अपनी नई नंबर सीरीज के प्रो मॉडल्स पर काम शुरू कर चुकी है और इन्हें जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। लीक के अनुसार इन स्मार्टफोंस का कैमरा मॉड्यूल काफी हद तक मौजूदा सीरीज के रियलमी 16 प्रो प्लस जैसा रखा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार रियलमी 17 प्रो सीरीज को कंपनी flat OLED पैनल वाली स्क्रीन पर पेश करेगी और फोन में 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन का सपोर्ट दिया जाएगा। लीक में बताया गया है कि अपकमिंग समार्टफोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा लेकिन कुछ मोबाइल गेम्स में यूजर्स को फोन स्क्रीन पर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा।
लीक में कहा गया है कि realme 17 Pro series स्मार्टफोन को प्लास्टिक फ्रेम पर लाया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मोबाइल फोन में तगड़ी 10000mAh बैटरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि लीक में यह साफ नहीं किया गया है कि उपरोक्त स्पेसिफिकेशन्स रियलमी 17 प्रो मॉडल में मिलेगी या फिर रियलमी 17 प्रो प्लस में।

वहीं परफॉर्मेंस के लिए सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल चिपसेट realme 17 Pro 5G में दिया जा सकता है।
बताते चलें कि जनवरी में लॉन्च हुआ realme 16 Pro 5G फोन को कंपनी MediaTek के ही Dimensity 7300 Max प्रोसेसर पर लेकर आई थी। जब्कि सीरीज के realme 16 Pro+ 5G को Qualcomm के Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर पेश किया गया था। इसी आधार में उम्मीद की जा रही है कि अपकमिंग सीरीज के प्रो मॉडल में ही मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में 50 मेगापिक्सल 3.5x telephoto लेंस और एक Ultrawide एंगल लेंस भी शामिल हो सकता है। बहरहाल रियलमी 17 प्रो और रियलमी 17 प्रो प्लस की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा।









