Karbonn Rebel 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत लॉन्च से पहले लीक, 6,000mAh बैटरी का मिलेगा दम

Join Us icon

Karbonn Rebel 5G स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। PassionateGeekz ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अपकमिंग फोन के संभावित स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.79-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे आपको फुल डिटेल्स देते हैं।

Karbonn Rebel 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

लीक के अनुसार, आगामी Karbonn Rebel 5G में 6.79-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन का अनुभव बेहतर मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Karbonn Rebel 5G फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। लीक में इसका AnTuTu स्कोर 5.4 लाख के आसपास बताया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि स्कोर किस AnTuTu वर्जन पर टेस्ट किया गया है।

स्टोरेज की बात करें तो Karbonn Rebel 5G में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। लीक में 1TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन का भी जिक्र है। यह माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मिलने की उम्मीद है।

पावर बैकअप के लिए Karbonn Rebel 5G फोन में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 18W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। बड़ी बैटरी के चलते फोन से लंबे समय तक इस्तेमाल की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि रियल बैटरी बैकअप उपयोग पर निर्भर करेगा।

कनेक्टिविटी के लिए लीक में Bluetooth 5.0 का जिक्र किया गया है। इसके अलावा, शेयर की गई जानकारी में A16 भी लिखा है, लेकिन इसका सटीक मतलब साफ नहीं है।

Karbonn Rebel 5G की संभावित कीमत

PassionateGeekz के अनुसार, Karbonn Rebel 5G की शुरुआती कीमत 15,000 से 17,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, फोन के अलग-अलग वैरियंट, सटीक कीमत और लॉन्च डेट के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।

ऊपर बताई गई जानकारियां लीक पर आधारित हैं। कंपनी की ओर से फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। यदि आप कम कीमत में एंट्री लेवल 5जी डिवाइस लेना चाहते हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here