
Apple के अगले मिड प्रीमियम फोन iPhone 18e को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर के अनुसार इस आगामी स्मार्टफोन में 6.12-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में 2nm प्रोसेस पर बनी A20 चिप और 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि यह फोन 2027 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, Apple ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iPhone 18e के स्पेसिफिकेशंस लीक
टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, आगामी iPhone 18e में 6.12-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। इसका मतलब है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलने की उम्मीद नहीं है।
इससे पहले सामने आए लीक में भी iPhone 18e में 60Hz डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया था। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone Air 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए अपकमिंग iPhone 18e में Apple की A20 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। लीक के अनुसार, यह चिप 2nm प्रोसेस पर आधारित होगी। इसके साथ फोन में मौजूदा मॉडल की तुलना में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि iPhone 17e में A19 चिप है। जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। ऐसे में नई चिप के साथ iPhone 18e में परफॉरमेंस के मामले में अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iPhone 18e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार, रियर कैमरे में पिछले मॉडल की तुलना में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो फ्रंट कैमरा मौजूदा मॉडल के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है। हालांकि, कैमरा सेंसर और इसके दूसरे फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।

iPhone 18e कब हो सकता है लॉन्च
लीक के अनुसार, Apple आगामी iPhone 18e को 2027 में लॉन्च कर सकता है। फिलहाल iPhone 18e की संभावित कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारा अनुमान है कि इसे पूर्व मॉडल से ज्यादा कीमत में लाया जा सकता है। बता दें कि फिलहाल iphone 17e ऑनलाइन 64,900 में मिल रहा है। यदि आप आगामी फोन लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको जानकारी मिलती रहेगी।











