
iPhone 18 Pro series जब से लॉन्च हुई है, तब से ही लोग कह रहे हैं कि Apple के नए आईफोन बहुत महंगे हैं। ऐसे में सोचो अगर आपको iPhone 17 Pro सिर्फ 56,900 रुपये में मिल जाए तो? ऐसा कारनामा शॉपिंग प्लेटफॉर्म reliance digital ने कर दिखाया है। 1,34,900 MRP वाला iPhone 17 Pro रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर सिर्फ 56,990 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। आईफोन पर ऑफर क्या है और डील की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
iPhone 17 Pro पर ऑफर
रिलायंस डिजिटल के एप्पल ऑथराइज्ड रिसेलर पर यह आईफोन स्कीम लाई गई है। डील के तहत 256GB मेमोरी वाला iPhone 17 Pro तगड़े डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इस आईफोन का एमआरपी 1,34,900 रुपये है लेकिन ग्राहक सिर्फ 56,990 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर आईफोन 17 प्रो पा सकते है। यानी इस एप्पल मोबाइल पर 77 हजार का डिस्काउंट।
आईफोन 17 प्रो पर 9910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है। यह फ्लैट छूट है जिसके बाद मोबाइल की कीमत 1,24,990 रह जाती है। इसके साथ ही ग्राहक को 3000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा जिसके बाद मोबाइल का प्राइस 1,21,990 रुपये हो जाएगा।

नया मोबाइल खरीदते वक्त अगर आप कोई पुराना फोन बदले में देते हैं तो कंपनी 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस देगी। इस बोनस के बाद आईफोन का प्राइस घटकर 1,11,900 रुपये आ जाएगा। पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू की बात करें तो स्कीम में 55,000 रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा है। इस एक्सचेंज वैल्यू को मिलाने के बाद iPhone 17 Pro का इफेक्टिव प्राइस 56,900 रुपये पड़ेगा।
गौरतलब है स्कीम में मिल रही 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू iPhone 15 Pro के आधार पर बताई गई है जो यह मैक्सिमम बेनिफिट है। बाकी आपके फोन के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करता है कि आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। SwapEasy ऐप पर आप अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्स कैलकुलेट कर सकते हैं। वहीं अगर आपको किश्तों पर iPhone 17 Pro खरीदना है तो 12 महीनों के लिए सिर्फ 4999 रुपये की पर मंथ नो-कॉस्ट EMI बनेगी।
iPhone 17 Pro खरीदें या नहीं
यह तो तय है कि फिलहाल मोबाइल फोन सस्ते नहीं होने वाले हैं। बल्कि आने वाले दिनों में स्मार्टफोंस के दाम और बढ़ेंगे। ऐसे में अगर किसी भी फोन पर अच्छी डील मिल रही हो तो उसे परचेज करने में भी समझदारी है। इस आईफोन 17 प्रो ऑफर को चेक करने में भी कोई बुराई नहीं है। अगर आपके पुराने फोन की बढिया एक्सचेंज वैल्यू मिल रही है तो इस स्कीम का फायदा उठाया जा सकता है।

iPhone 17 Pro में 6.3-इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस प्राप्त होती है। यह मोबाइल Apple A19 Pro प्रोसेसर पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/1.78 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल फ्यूजन कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है।









