Jio ने लॉन्च किए बिना इंटरनेट वाले सस्ते प्रीपेड प्लान, मिलेगी 22 से 336 दिनों तक की वैलिडिटी

Join Us icon

एयरटेल और वीआई के बाद रिलायंस जियो ने भी अपने ग्राहकों के लिए नए वॉयस-ओनली प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इन प्लान की खासियत है कि ये बिना इंटरनेट वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं और इनमें आपको कोई इंटरनेट डाटा नहीं मिलता है। ग्राहकों को सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के लिए रिचार्ज करने का विकल्प मिलेगा। जियो के नए वॉयस-ओनली प्लान की शुरुआती कीमत 147 रुपये है और इनमें 22 दिनों से लेकर 336 दिनों तक की वैलिडिटी मिलती है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के निर्देश के बाद कंपनी ने ये प्लान पेश किए हैं। इनका मकसद ऐसे ग्राहकों को किफायती रिचार्ज विकल्प देना है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है।

Jio के 6 वॉयस-ओनली प्लान की डिटेल

चार नए वॉयस-ओनली प्लान के बाद जियो के पोर्टफोलियो में अब कुल छह बिना इंटरनेट वाले रिचार्ज प्लान हो गए हैं। इनमें चार प्लान कम वैलिडिटी के साथ आते हैं, जबकि दो प्लान लंबी वैलिडिटी का विकल्प देते हैं। सभी प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इनके साथ 300 से लेकर 3,600 SMS तक भी मिलते हैं।

प्लान की कीमत वैलिडिटी SMS बेनिफिट्स
147 रुपये22 दिन300 SMS
177 रुपये28 दिन300 SMS
196 रुपये30 दिन300 SMS
197 रुपयेकैलेंडर मंथ300 SMS
448 रुपये84 दिन1,000 SMS
1,748 रुपये336 दिन3,600 SMS

इन सभी रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन मोबाइल इंटरनेट डाटा का कोई बेनिफिट नहीं है। हालांकि 448 रुपये और 1,748 रुपये वाले प्लान के साथ JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी मिलता है।

Jio के 147 और 177 रुपये वाले प्लान

जियो का 147 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लान 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। वहीं, 177 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और 300 SMS मिलते हैं। दोनों प्लान में इंटरनेट डाटा शामिल नहीं है।

177 रुपये वाले प्लान की तुलना जियो के 189 रुपये वाले वैल्यू प्लान से करें, तो दोनों में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। हालांकि, 177 रुपये वाले वॉयस-ओनली रिचार्ज की कीमत 12 रुपये कम है। 189 रुपये वाले प्लान में 2GB इंटरनेट डाटा भी मिलता है, जबकि 177 रुपये वाले प्लान में सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा है।

Jio के 196 और 197 रुपये वाले प्लान

जियो के 196 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं। वहीं, 197 रुपये वाला प्लान कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। इन दोनों प्लान में इंटरनेट डाटा की सुविधा नहीं है।

Jio के 448 और 1,748 रुपये वाले प्लान

लंबी वैलिडिटी वाले विकल्पों में जियो का 448 रुपये वाला प्लान शामिल है। इसमें 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 SMS मिलते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी दिया जाता है।

वहीं, 1,748 रुपये वाला प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 3,600 SMS मिलते हैं। अतिरिक्त बेनिफिट्स के तौर पर JioTV और JioAICloud का एक्सेस मिलता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबे समय तक सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहते हैं और बार-बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते।

कुल मिलाकर देखें, तो जियो के ये रिचार्ज प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हैं, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। इनमें वरिष्ठ नागरिक, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक और ऐसे लोग शामिल हैं, जो मुख्य रूप से फोन कॉल और SMS के लिए सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, जिन ग्राहकों के घर या ऑफिस में वाई-फाई कनेक्शन है और उन्हें मोबाइल डाटा की जरूरत कम पड़ती है, वे भी इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं। सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए भी ये विकल्प उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें सिर्फ इनकमिंग कॉल और OTP प्राप्त करने के लिए नंबर एक्टिव रखना होता है।

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here