7050mAh बैटरी और 3D Curved AMOLED डिस्प्ले वाले vivo 5G फोन पर 4900 की छूट! यहां देखें मोबाइल डील

Join Us icon

वीवो ने अगस्त महीने में अपनी ‘एस सीरीज’ के तहत vivo S2 5G लॉन्च किया था जो 7050mAh battery, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर के साथ लाया गया था। लॉन्च के एक महीने बाद ही कंपनी ने इस मोबाइल की कीमत 4 हजार रुपये तक बढ़ा दी थी। लेकिन दिवाली के मौके पर यही वीवो 5जी फोन 4900 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

vivo S2 5G प्राइस और ऑफर

यह vivo का 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 128GB और 256GB मेमोरी ऑप्शन्स में लाया गया है। कीमत की बात करें तो 128जीबी मेमोरी वाले फोन का सेलिंग प्राइस 42,999 रुपये है और 256जीबी स्टोरेज वाले मोबाइल का रेट 48,999 रुपये है।

इस फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर कंपनी 4900 रुपये का डिस्काउंट लेकर आई है। इस छूट के बाद यह स्मार्टफोन वेरिएंट 44,099 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। वहीं मोबाइल के 128GB वेरिएंट पर 4300 रुपये का डिस्काउंट ऑफर आया है जिसके साथ इस मोबाइल को सिर्फ 38,699 रुपये के डील प्राइस पर परचेज किया जा सकता है।

वीवो एस2 पर यह डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत लाया गया है जिसका फायदा वीवो डॉट इन, फ्लिपकार्ट और अमेजन सहित अन्य प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा। कंपनी वेबसाइट से फोन खरीदते वक्त Axis, HDFC और SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा और फ्लिपकार्ट व अमेजन पर यह मोबाइल डिस्काउंट HDFC, ICICI और Axis ग्राहकों को मिलेगा।

vivo S2 5G स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 9,56,029 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं हैवी प्रोसेसिंग में फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 23,000mm smart cooling area दिया गया है। Extended RAM तकनीक इसकी 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 16GB RAM की ताकत देती है।

vivo S2 5G स्मार्टफोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। वहीं ज्यादा देर तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान ना हो, इसके लिए मोबाइल डिस्प्ले को SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफाइड बनाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एस2 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony IMX852 कैमरा दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए vivo S2 5G फोन में तगड़ी 7050mAh बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 14 घंटे 57 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर प्राप्त कर चुकी है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here