
आइकू ने जुलाई महीने में भारतीय बाजार में सस्ता 5जी फोन iQOO Z11 Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6500mAh battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 के साथ आया था जिसका स्टार्टिंग प्राइस 19,499 रुपये था। अब कंपनी इसी मोबाइल का सक्सेसर लाने की तैयारी कर रही है जिसे iQOO Z12 Lite नाम से लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि अपकमिंग आइकू ज़ेड12 लाइट को कंपनी कुछ देशों में iQOO Z12 SE नाम के साथ भी पेश कर सकती है।
iQOO Z12 Lite लॉन्च डिटेल्स
आइकू ज़ेड12 लाइट से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई है। टिपस्टर पेश्नेटगीक्ज़ के अनुसार आइकू कंपनी अपनी ज़ेड12 सीरीज के नए 5जी फोन पर काम कर चुकी है जो कुछ देशों में iQOO Z12 Lite और कुछ मार्केट्स में iQOO Z12 SE नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का मॉडल नंबर I2603 बताया गया है। इंडिया में कंपनी ने इस बार आइकू ज़ेड11 लाइट पेश किया था लिहाजा उम्मीद कर सकते हैं कि भारत में लॉन्च होने वाले नेक्स्ट फोन का नाम भी आइकू ज़ेड12 लाइट ही रखा जाएगा।

iQOO Z12 Lite स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड12 लाइट 5जी फोन को लेकर लीक में कहा गया है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह अपकमिंग 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जा सकता है जिसके साथ OriginOS 6 दिया जा सकता है।

iQOO Z12 Lite बड़ी बैटरी वाला 5G फोन होगा। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन को तगड़ी 8,000mAh से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फिलहाल इस अपकमिंग 5जी फोन की अन्य डिटेल्स तो सामने नहीं आई है लेकिन लीक में यह दावा जरूर किया गया है कि आइकू ज़ेड12 लाइट के टॉप वेरिएंट में 256GB स्टोरेज दी जाएगी।
iQOO Z11 Lite प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
आइकू ज़ेड11 5जी फोन की बात करें तो इसे 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है। वहीं 6GB RAM + 256GB Storage वाले टॉप वेरिएंट का प्राइस 26,499 रुपये है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 5,74,553 AnTuTu score पा चुका है।

iQOO Z11 Lite 5G में तगड़ी 6500mAh Battery लगाई गई है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह मोबाइल फोन 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस सस्ते 5जी फोन में AI Superlink, एसजीएस सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी और IP65 रेटिंग मिलती है।









