
vivo V80 इंडिया में लॉन्च हो चुका है और अब कंपनी इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन vivo V80 FE जल्द ही भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह अपकमिंग वीवो फोन तकरीबन एक महीना पहले इंडियन सर्टिफिकेशन साइट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS पर V2624 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हो चुका है। वहीं अब इसी मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है जहां फोन प्रोसेसर का खुलासा हो गया है।
vivo V80 FE इंडियन मॉडल डिटेल्स
वीवो वी80 एफई की बीआईएस लिस्टिंग में सामने आया था कि भारतीय बाजार में इस डिवाइस को V2624 मॉडल नंबर मिला है। अब इसी मॉडल नंबर वाला फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जहां रैम, एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर की जानकारी सामने आ गई है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इसे सिंगल-कोर में 911 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और मल्टी-कोर में 3041 बेंचमार्क स्कोर हासिल हुआ है। गीकबेंच पर यह वीवो 5जी फोन 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच पर यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन एंड्रॉयड 17 ओएस के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में फोन में दिए जाने वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर की पुष्टि हो गई है जिसकी बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ है और टॉप क्लॉक स्पीड 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक जाती है। यहां मदरबोर्ड कोडनेम k6878v1_64 लिखा गया है जो MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर की ओर ईशारा करता है। बताते चलें कि फिलिपिंस में वीवो वी80 एफई को इसी चिपसेट के साथ टीज़ किया जा चुका है। यानी उम्मीद कर सकते हैं कि इंडियन मॉडल में भी यही प्रोसेसर मिल सकता है।
vivo V80 FE स्पेसिफिकेशन्स
अगर फिलिपिंस मॉडल की ही बात करें तो वहीं वीवो वी80 एफई OriginOS 7 पर लाया गया है। हैवी प्रोसेसिंग और गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 4666mm Vapor Chamber लगाया गया है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है। इस फोन में 16GB Extended RAM दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM की ताकत दे सकती है।
vivo V80 FE 5G फोन 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिसे U9 light-emitting मटेरियल पर बनाया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 459PPI और 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वही वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पावर बैकअप के लिए vivo V80 FE 5G फोन में 7000mAh बैटरी लगाई गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS कैमरा औश्र 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo V80 FE 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।









