
प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मीजु ने आज नया एम5 नोट स्मार्टफोन को पेश किया है। हालांकि यह फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। मीजु के अन्य नोट फोन की तरह यह भी कम कीमत में उपलब्ध है। इस फोन की शुरुआती कीमत 899 यूआन है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 8,900 रुपये है। इस फोन को दो रैम वेरियंट के साथ लॉन्च किया गया है।
मीजु एम5 नोट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी इंटरनल मैमोरी और 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। हालांकि स्क्रीन कोटिंग के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

यह फोन मीडियाटेक एमटी6755 हीलियो पी10 चिपसेट पर कार्य करता है और इमसें 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। हेलिया मीडियाटेक का ताकतवर चिपसेट है और हाल में कई महंगे डिवाइस में भी यह देखने को मिला है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इमसें आपको फ्लाईमी ओएस देखने को मिलेगा।
इंटेक्स ने उतारा 6.0 मार्शमेलो आधारित फोन, कीमत सिर्फ 4,600 रुपये
फोटोग्राफी के लिए मीजु एम5 नोट में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के साथ वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही ब्लूटूथ और वाईफाई भी उपलब्ध है। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और वह होम स्क्रीन पर ही उपलबध है।
लेनोवो ने लॉन्च किया कम कीमत में बड़ी स्क्रीन वाला फोन फैब 2, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत
पावर बैकअप के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। मैटल यूनिबॉडी के साथ पेश किए गए इस फोन में आप बैटरी की निकाल नहीं सकते।


















