
OnePlus Nord 7 का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अहम जानकारी सामने आई है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस मोबाइल से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में इस अपकमिंग वनप्लस फोन की फोटो और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई हैं। टिपस्टर अभिषेक यादव ने स्मार्टफोन की लाइव इमेज शेयर करते हुए दावा किया है कि यह मोबाइल वनप्लस नोर्ड 7 है जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। Nord 7 की लीक इमेज और स्पेक्स आप आगे देख सकते हैं।
OnePlus Nord 7 का डिजाइन (लीक)
टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोटो में OnePlus Nord 7 का फ्रंट और बैक पैनल दिखाया गया है। लीक इमेज में फोन को डार्क ग्रीन कलर शेड में दिखाया गया है जिसका फ्रेम टील ग्रीन फिनिश का नजर आ रहा है। फोन में ऊपरी बाईं ओर बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल पोजिशन में लगे हैं, जबकि इनके दाईं ओर फ्लैश और एक वर्टिकल RGB लाइट मौजूद है। लीक फोटो में यह लाइट ऑरेंज कलर में जलती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह लाइट नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर चमकेगी।
EXCLUSIVE: ✨
OnePlus Nord 7, with a vertical RGB light inside the camera module.🔋 9000mAh battery
🔳 Dimensity 8500
📱 144Hz Super AMOLED display
🔌 80W wired charging https://t.co/FXe88QZAcH— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 24, 2026
वनप्लस नोर्ड 7 की लीक इमेज में फोन की लुक इसकी पिछली जेनरेशन वाले वनप्लस नोर्ड 6 से काफी अलग नजर आई है। Nord 7 के फ्रंट पैनल पर नैरो बेजल्स वाली फ्लैट डिस्प्ले दिखाई गई है जिसके ऊपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरा से लैस पंच-होल लगाया गया है। दिलचस्प बात है कि फोन की स्क्रीन पर 23 नवंबर की तारीख भी नजर आ रही है। वहीं मोबाइल के साइड फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन दिखाई दे रहे हैं।
OnePlus Nord 7 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
टिपस्टर के मुताबिक वनप्लस नोर्ड 7 को MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह जनवरी 2026 में अनाउंस हुआ प्रोसेसर है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस चिपसेट को वनप्लस नोर्ड 6 में दिए गए Snapdragon 8s Gen 4 चिप की तुलना में हल्का फास्ट कहा जा सकता है क्योंकि, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर की टॉप क्लॉक स्पीड 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक ही जाती है। हालांकि असली परफॉर्मेंस तो फोन का रियल इस्तेमाल करने के बाद ही पता चलती है।
OnePlus Nord 7 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली Super AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। हालांकि, अभी स्क्रीन का साइज, रेजोल्यूशन और ब्राइटनेस जैसी जानकारियां सामने नहीं आई हैं। OnePlus Nord 6 से तुलना करें तो इस मोबाइल को 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में नए मॉडल में रिफ्रेश रेट कम होना थोड़ा निराश कर सकता है। खासकर उन यूजर्स को जो फोन पर गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग को प्राथमिकता देते हैं।
लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड 7 5जी स्मार्टफोन को 9000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। बताते चलें कि अप्रैल 2026 में वनप्लस नोर्ड 6 ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया था और उसमें भी 9000mAh बैटरी दी गई थी। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वनप्लस फोन ने 20 घंटे 46 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव किया था।

OnePlus Nord 7 की लीक हुई फोटो में दिखाई गई RGB लाइट इस स्मार्टफोन सीरीज को नई लुक देने की कोशिश करेगी जो वनप्लस फैंस को पसंद आ सकती है। इस डिजाइन के साथ वनप्लस कंपनी आरजीबी लाइट वाले स्मार्टफोंस के इंडस्ट्री ट्रेंड में जुड़ने की कोशिश कर रही है। ऐसी ही RGB लाइट लुक हमें इंडियन मार्केट में मौजूद Infinix GT 20 Pro, Ai+ Nova 2 Ultra और Tecno POVA 5 Pro जैसे स्मार्टफोंस में देखने को मिल चुकी है। हालांकि अपकमिंग वनप्लस नोर्ड 7 की कीमत क्या होगी, इससे जुड़ी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं लीक्ड स्पेक्स सही साबित होती हैं तो OnePlus Nord 7 की 9000एमएएच बैटरी उन यूजर्स के लिए अच्छी बात हो सकती है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।
बता दें कि 25 नवंबर 2026 को OnePlus Nord 6 कंपनी वेबसाइट 46,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage दी गई है। अगर इस मोबाइल से तुलना करें तो नोर्ड 6 का सक्सेसर बनकर आ रहे OnePlus Nord 7 का प्राइस भी 45 हजार से 50 हजार रुपये की रेंज में रखा जा सकता है। अगर आप वनप्लस नोर्ड 7 का इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो इसी बजट में iQOO 15R, Motorola Edge 70 Max, Redmi Note 17 Pro Max और vivo V70 Elite को चेक कर सकते हैं। आइकू फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7600mAh बैटरी और 100W चार्जिंग मिलती है। वहीं मोटोरोला मोबाइल में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 7,100mAh बैटरी लगी है। इसी तरह 10,000mAh बैटरी वाला फोन रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स और 50MP सेल्फी कैमरा वाला vivo V70 Elite भी चुना जा सकता है।









