
भारत में नोटबंदी के बाद हर कोई डिजिटल मनी की बात कर रहा है। हालांकि आॅनलाइन पेमेंट से संबंधित ज्यादातर सेवाएं स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध है लेकिन एसबीआई एक ऐसी सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसका उपयोग फीचर फोन से भी किया जा सकेगा। इतना ही नहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस सेवा का उपयोग आप बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं।
भले ही भारत में अब स्मार्टफोन की मांग बढ़ी हो लेकिन इस बात से आप भी इत्तेफाक रखते हैं कि ज्यादातर लोगों के पास आज भी फीचर फोन ही है। भारत में आज 90 करोड़ से ज्यादा मोबाइल उपभोक्ता हैं लेकिन इसमें से 60 से 65 करोड़ उपभोक्ता फीचर फोन का उपयोग कर रहे हैं। ऐस में एसबीआई की इस सेवा के बाद फीचर फोन उपभोक्ता भी मोबाइल बैंकिंग से जुड़ सकेंगे और कैशलेस कार्य कर सकेंगे।
आज से गोवा में सभी युवाओं को मिलेगा मुफ्त इंटरनेट सर्विस
हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह सेवा यूएसएसडी (अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंटरी सर्विस डाटा) के माध्यम से दी जाएगी। अब भी इन्सयोरेंगस और बैंकिंग संबंधि कुछ सेवाओं के लिए यूएसएसडी का उपयोग होता है। परंतु अब इसका विस्तार बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए किया जाएगा।
अब एयरसेल ने लॉन्च किया मुफ्त असीमित कॉल आॅर डाटा आॅफर
इस बारे में स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य का कहना है कि 15 दिसंबर तक एसबीआई की वॉलेट सर्विस जाएगी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन का आधार तेजी से बढ़ेगा। हालांकि उन्होंने अभी इस वॉलेट सर्विस के नाम का खुलासा नहीं किया है।
हालांकि अब भी स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा वॉलेट सर्विस दी जा रही है लेकिन वह फीचर फोन के लिए उपलब्ध नहीं है। बडी नाम से पेश किए गए इस सर्विस का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर ही किया जा सकता है लेकिन नए फीचर फोन आधारित बैंकिंग सर्विस आने के बाद आम लोग भी इस मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर पाएंगे।


















