
शाओमी सीईओ लेई जून ने कुछ ही दिनों पहले चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर कंपनी के आगामी डिवाईस मी मैक्स 3 के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की थी। इस रिटेल बॉक्स पर मैक्स के साथ ही बड़े लैटर में 3 लिखा हुआ था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही इस फोन को लॉन्च करेगी। वहीं अब शाओमी ने मी मैक्स 3 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। शाओमी का यह पावरफुल फोन 19 जुलाई को टेक बाजार के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।
शाओमी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवैन ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये मी मैक्स 3 के लॉन्च की जानकारी दी है। इस ट्वीट में बताया गया है कि कंपनी अगले गुरुवार यानि 19 जुलाई के दिन मी मैक्स 3 को टेक बाजार में लॉन्च कर देगी। एक लीक के अनुसार मी मैक्स 3 को शाओमी 1,699 चीनी युआन की कीमत पर लॉन्च करेगी। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 18,000 रुपये के करीब होगी। गौरतलब है कि इस प्राइस को फोन की शुरूआती कीमत बताया गया है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत के लिए 19 जुलाई का इंतजार करना होगा।
Mi Fans, something BIG is coming! Big screen, bigger battery. ?
Mi Max 3 is launching next Thursday on July 19. Help us spread the good news! #Xiaomi #MiMAX3 pic.twitter.com/F1p6bgD3Gr
— Donovan Sung (@donovansung) July 12, 2018
शाओमी मी मैक्स 3 को लेकर सामने आए लीक्स के अनुसार फोन में 6.99-इंच की बड़ी फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा इसे मैटल डिजाईन पर पेश किया जाएगा। पोस्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन 3जीबी, 4जीबी और 6जीबी के रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा तथा इन वेरिएंट्स में 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। सभी वेरिएंट्स में 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकेगा।
इस फोन में हालांकि मी मैक्स 3 के दिए जाने वाले चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन पहले सामनें आए लीक में बताया गया था कि यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं वेईबो पर लीक में मी मैक्स 3 में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक के अनुसार मी मैक्स 3 का डुअल रियर कैमरा एआई क्षमता वाला होगा जिनमें सोनी आईएमएक्स363 सेंसर हो सकता है। फोन में एम्प्लीफायर स्पीकर्स होंगे तथा फोन इंन्फ्रारेड तकनीक से भी लैस होगा। ताजा लीक में बताया गया है कि शाओमी मी मैक्स 3 में 5,500एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।





















