
अभी कुछ दिन पहले ही जियोनी के एक नए कर्व स्क्रीन वाले फोन एम2017 की जानकारी लीक हुई थी। तथा साथ ही यह खबर भी सुनने में आई थी कि इसमें 7,000 एमएएच की बड़ी बैटरी हो सकती है। वहीं अब जियोनी के ही एक और फोन एफ5 को चीनी टेलीकम्यूनिकेशन अॅथारिटी टेना द्वारा सर्टिफाईड करने की बात सामने आई है।
वेबसाईट टेना पर जियोनी के ही फोन एफ5 को लिस्ट किया गया है तथा साथ ही इस नए फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स बताए गए है। टेना के अनुसार जियोनी एफ5 को 5.3 इंच एचडी डिसप्ले के साथ आॅक्टा-कोर 1.5 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है।

जियोनी एफ5 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा रही है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 150 × 74.5 × 7.7 एमएम डायमेंशन के साथ इस फोन का वजन 162 ग्राम तक होगा।
सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने
अपनी पहचान के अनुसार ही जियोनी की ओर से एफ5 में 4,000 एमएएच की पावरफुल बैटरी लगाई गई है तथा यह फोन सफेद और गोल्ड कलर में लॉन्च हो सकता है।





















