
पिछले कई माह के शोर गुल के बाद आखिर आज वह दिन आ ही गया जब फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर वनप्लस अपना नया डिवाइस लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी न्यू यॉर्क में आज एक इवेंट कर रही है जिसमें वनप्लस 6टी को लॉन्च किया जाना है। इस फोन को लेकर पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के सहंशाह अमिताभ बच्चन विज्ञापन कर रहे हैं। ऐसे में फोन को लेकर उम्मीद और भी बढ़ जाती है। भारत में इस फोन को 30 नवंबर को अर्थात कल लॉन्च किया जाना है जबकि एक दिन पहले अमेरिका में इसे ग्लोबल लॉन्च की व्यवस्था की गई है। आप चाहें तो इस लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं इसके लिए कंपनी ने व्यवस्था कर रखी है।
वनप्लस 6टी के लॉन्च इवेंट का आयोजन अमेरिका में सुबह 11 बजे से किया जाना है जो कि भारत के समय अनुसार लगभग 8:30 रात का है। आप इस लिंक पर क्लिक कर लॉन्च को लाइव देख सकते हैं। अन्यथा नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक कर भी देखा जा सकता है। 5जी में ओपो ने मारी बाजी, दिखाया पहला 5जी फोन
हालांकि कंपनी ने अब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक के माध्यम से काफी जानकारी आ चुकी है। जिसके अनुसार यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। वनप्लस 6टी में 6.4-इंच की एमोलेड डिसप्ले हो सकता है और यह ओपो एफ9 प्रो की तरह वाटर ड्रॉप नॉच में आ सकता है। 10जीबी रैम और स्लाइड आउट कैमरे वाला शाओमी मी मिक्स 3 लॉन्च
जैसा कि मालूम है वनप्ल फोन हमेशा से ही उंचे हार्डवेयर के साथ आते हैं इस फोन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। प्राप्त सूचना के अनुसार वनप्लस 6टी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर आधारित होगा। इसके साथ ही फोन में 6जीबी और 8जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। मैमोरी की बात करें तो कंपनी इसे 128जीबी मैमोरी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है।
कैमरे के मामले में भी फोन अडवांस माना जा रहा है। फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं रियर पैनल में 16—मेगापिक्सल + 20—मेगापिक्स्ल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के मामले में भी वनप्लस 6टी अपने पहले मॉडल से एडवांस होगा और इसमें डैश चार्ज वाली 3,700एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
जहां तक ओएस की बात है तो वनप्लस 6 को कपंनी ने नए एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट कर दिया है। ऐसे में नया मॉडल भी नए ओएस पर ही उपलब्ध होगा। रही बात कीमत की तो अब तम मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती मॉडल 37,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है।



















Comments are closed.