
सालभर से सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने का दावा कर रही है। एलजी भी घोषणा कर चुकी है कि वह एक नहीं बल्कि दो ऐसे फोन लाएगी जिन्हें डायरी की तरह मोड़ा जा सकेगा। सैमसंग शायद इसी महीने अपने फोल्डेबल फोन को टेक मंच पर पेश कर दे। लेकिन इन दोनों बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए एक चीनी कंपनी ने पूरे स्मार्टफोन बाजार को चौंकाते हुए दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रस्तुत कर दिया है।
विश्व के इस पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है चीनी कंपनी Rouyu Technology ने। दुनिया के इस पहले फोल्डेबल फोन को फ्लेक्सपाई (FlexPai) का नाम दिया गया है। यह डिवाईस एक टैबलेट की तरह है जो मुड़ कर फोन में तब्दिल हो जाता है। खास बात यह है कि फोल्ड करने के बाद इस फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर डिसप्ले आ जाती है। खुला होने पर इस फोन की डिसप्ले का साईज़ 7.8-इंच का रहता है तथा फोल्ड हो जाने पर 4-इंच की दो स्क्रीन बन जाती है।
FlexPai में एमोलेड डिसप्ले का यूज़ किया गया है। फोन को फोल्ड करने के बाद दोनों डिसप्ले पर काम किया जा सकता है। जो डिसप्ले आप उपर की ओर रखेंगे वहां आप टच स्क्रीन से काम कर सकेंगे तथा नीचे रह गई दूसरी डिसप्ले पर अपने आप वॉलपेपर आ जाएगा। यूज़ के दौरान फोन को पलटने पर अपने आप एक्टिव ऐप व अन्य मैन्यू अपने आप ही उपर आई डिसप्ले पर आ जाएंगे। कंपनी ने दावा किया है कि उन्होंने टेस्टिंग के लिए इस फोन को तकरीबन 2,00,000 बार खोला व बंद किया और फोन बिल्कुल सही चला।
Maybe it's just me, maybe I'm wrong and already too old for all these upcoming new tech feats but I don't think I will ever buy this kind of foldable devices… (FYI: FlexPai phone available tomorrow starting $1291 w/ 6+128GB / Video source https://t.co/Vxpk0HUlMX) #DeadOnArrival pic.twitter.com/sHAbMFjldr
— Steve H. (@OnLeaks) October 31, 2018
रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को एंडरॉयड के कस्टम वर्ज़न वॉटर ओएस पर पेश किया गया है जिसके साथ यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 6 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 20-मेगापिकस्ल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप फोन की एक ही साईड पर है जो फोन के फोल्ड होने पर सेल्फी कैमरे का काम भी करता है।
1,82,000 रुपये वाला सैमसंग फ्लिप फोन, 9 नवंबर को होगा लॉन्च
दुनिया के इस पहले फोल्डेबल फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है जो 512जीबी स्टोरेज के साथ आता है। FlexPai में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की शुरूआती कीमत 8,999 युआन है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरबीन 95,000 रुपये है। चीन में यह फोन प्रीआॅर्डर के लिए उपलब्ध हो चुका है जो थोड़े दिनों में वहां सेल के लिए पेश हो जाएगा।




















Comments are closed.