
इंडियन मोबाइल बाजार में टेक कंपनी मीजू तीन नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। चर्चा है कि मीजू दो फोन जहां लो बजट सेग्मेंट में पेश करेगी तो वहीं एक स्मार्टफोन हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस होगा। कहा जा रहा है कि मीजू अपने इन नए स्मार्टफोन के दम पर भारत में हिट हो चुकी चीनी कंपनियों वनप्लस और शाओमी को टक्कर देने की योजना बना रही है। वहीं आज चर्चाओं से बाहर निकलते हुए मीजू ने अपना पहली चाल चल दी है। मीजू इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये भारत में लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है।
मीजू इंडिया ने ट्वीट में अपने आने वाले फोन को दिखाया है। इस ट्वीट में फोन की रेंडर ईमेंज दिखाई है जो कंपनी द्वारा लॉन्च किया जाने वाला आगामी स्मार्टफोन मीजू 16टीएच हो सकता है। इस फोटो में फोन को बड़ी डिसप्ले व बेहद ही नैरो बेजल्स पर दिखाया गया है। इस फोन में नॉच नहीं दी गई है तथा उपर की ओर मौजूद बेजद ही हल्के बॉडी पर फ्रंट कैमरा सेंसर नज़र आ रहा है। यह कैमरा फोन के दाएं कोने पर मौजूद है। वहीं इस ईमेंज में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी साफ नज़र आ गया है।
If it sounds good, then it surely is ! #MEIZU #India #Smartphones #Superior #MEIZU @Meizu_India @Technologyfever #Android pic.twitter.com/UMfByz4UVI
— MEIZU India (@Meizu_India) November 29, 2018
इस ट्वीट के साथ ही कंपनी ने एक ओर ट्वीट किया है जिसमें डुअल कैमरा सपोर्ट दिखाया गया है। यह कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में है जो फोन के बैक पैनल पर दिया जा सकता है। ट्वीट में दिखाए गए फोन के किनारे कर्व्ड दिखाए गए हैं जो फोन के डिसप्ले भी दोनों साईड पैनल की ओर कर्व्ड ऐज़ वाली है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन भी दिया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मीजू 16टीएच को भारत में 2160 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
With great camera, you can change the perspective of your shot ! #MEIZUIndia #Smartphones #Superior @Meizu_India @Technologyfever #News #Android pic.twitter.com/HTt5QkndVE
— MEIZU India (@Meizu_India) November 30, 2018
मीजू 16टीएच इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
नोकिया 7.1 हुआ भारत में लॉन्च, 7 दिसंबर शुरू होगी इस धाकड़ फोन की सेल
मीजू आने वाली 5 दिसंबर को भारत में ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से मीजू 16टीएच समेत कंपनी के अन्य स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कदम रखेंगे। मीजू के आगामी स्मार्टफोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स व कीमत के लिए 5 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है।


















