
हाल में ही खबर आई थी कि जल्द ही वीवो नेक्स सीरीज में अपना दूसर फोन लॉन्च करने वाला है जिसमें डुअल स्क्रीन होगा। हालांकि अब तक इस बारे में कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा था लेकिन आज वीवो के आॅफिशियल अकाउंट से इस फोन की जानकारी प्रकाशित कर दी गई है। हालांकि कंपनी ने फोन का नाम तो नहीं बताया है लेकिन डुअल स्क्रीन की जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा भी कुछ अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। हाल में आए खबर के अनुसार इस फोन को नेक्स 2 कहा जा रहा है।
वीवो ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर नेक्स के नए फोन के कुछ पोस्टर पोस्ट किए हैं। इन पोस्टर के साथ ही एक छोटा वीडियो भी है। इस वीडियो में आप वीवो के नए नेक्स के सामने का लुक को देख सकते हैं। वहीं वीडियो में एक साथ दो फोन को जुड़ते हुए दिखाया गया है। इससे भी आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी डुअल स्क्रीन की बात कर रही है। एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 का निर्माण नोएडा फैक्ट्री में हुआ शुरू, जल्द ही भारत में होंगे लॉन्च

वहीं एक दूसरा भी पोस्टर है जिसमें कैमरे का जिक्र किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार वीवो नेक्स 2 के रियर पैनल में 3 कैमरा होगा। इसके अलावा नाइट मोड जैसे फीचर्स का भी जिक्र है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसरा वीवो नेक्स्ट 2 को कंपनी 11 दिसंबर को चीन में प्रदर्शित कर सकती है। सैमसंग का शानदार तोहफा : गैलेक्सी जे सीरीज़ के स्मार्टफोंस की कीमतें 3,000 रुपये तक हुई कम
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो वीवो नेक्स 2 में आपको मुख्य स्क्रीन 19.5:9 आसपेक्ट रेेशियो के साथ देखने को मिल सकता है जबकि पिछले पैनल में 16:9 आसपेक्ट रेशियो वाला हैंडसेट हो सकता है। पुराने वीवो नेक्स की तरह ही नए फोन में भी स्लाइड आउट सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। अब तक जो जानकारी है उसके अनुसार कंपनी इस फोन को 6.69 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है। वहीं यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट आधारित हो सकता है और फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है।


















