
सबसे पहले 91मोबाइल्स ने खबर दी थी कि वीवो जल्द ही कम रेंज में वाई81आई को लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही हमनें यह भी बताया था कि यह फोन नॉच स्क्रीन के साथ होगा और आज वीवो का यह फोन भारत में लॉन्च हो हो चुका है। भारतीय बाजार में वीवो वाई81आई की कीमत 8,490 रुपये है और यह आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो चुका है। यह फोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए गए वीवो वाई81 मॉडल का ही छोटा संस्करण है। कंपनी ने इस फोन में 19:9 आसपेक्ट रेशियो वाला नॉच डिस्पले दिया है जो आज मोबाइल फोन में ट्रेंड बना हुआ है।
वीवो वाई81आई के स्पेसिफिकेशन
वीवो वाई81आई में 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.22-इंच की एचडी+ प्लस स्क्रीन दी गई है। कंपन ने फुलव्यू डिसप्ले 2.0 का उपयोग किया है अर्थात आपको बेहद कम बेज़ल देखने को मिलेंगे।फोन के उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है जहां सेल्फी कैमरा और कुछ सेंसर्स दिए गए हैं। हालांकि स्क्रीन प्रोटेक्शन का कोई भी जिक्र नहीं है। फोन की बॉडी बॉली कार्बोनेट की बनी है और फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट, 10 दिसंबर को लॉन्च होगा यह दुनिया का पहला इनफिनिटी ‘ओ’ डिसप्ले वाला फोन

वीवो वाई81आई एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर कार्य करता है और इसमें फनटच ओएस 4.0 की लेयरिंग देखने को मिलेगी जो कि कंपनी का अपना यूआई है। यह फोन मीडियाटेक हेलीयो ए22 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला 2.0गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने 2जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। सोनी एक्सपीरिया एक्सजे़ड4 कॉम्पेक्ट पहली बार आया सामने, इस शानदार स्मार्टफोन की वीडियो हुई लीक

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ कंपनी ने ब्यूटीमोड जैसे फीचर्स दिए हैं। वीवो 81आई में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है लेकिन कंपनी ने फेसअनलॉक का उपयोग किया है।
दोहरा सिम आधारित यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन को शाओमी रेडमी 6 और 6ए के विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।






















Comments are closed.