
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एक बार फिर अपने स्मर्टफोन की कीमत में कटौती की है। इस बार कंपनी ने वाई सीरीज के अंदर आने वाले वाई2 स्मार्टफोन की कीमत कम की है। इससे पहले कंपनी मी ए2 और रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में कटौती कर चुकी है। वहीं, अगर बात करें वाई2 की तो पिछले साल रेडमी वाई सीरीज़ के अंदर कंपनी ने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन वाई2 को लॉन्च किया था।
कंपनी ने वाई2 के 3जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपए व 4जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपए में लॉन्च किया था। लेकिन, पिछले साल डिवाइस के 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती कर दी गई थी। वहीं, अब शाओमी इंडिया के एमडी और ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर वाई2 की कीमत में कटौती की जानकारी दी है। शाओमी रेडमी वाई2 को डार्क ग्रे, रोज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। कटौती के बाद वाई2 के 3जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए व 4जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए हो गई है।
सस्ते हुए ये 8 पॉपुलर स्मार्टफोन्स, शाओमी, ओपो, सैमसंग के साथ शामिल हैं वीवो के हैंडसेट
Mi fans! Give me an #High5 cause #RedmiY2 is now available at an exciting discount of up to ₹3000! ?
4+64GB variant now only at ₹10,999! ? Buy it from @amazonIN, https://t.co/lzFXOcYa5q & offline stores.
3rd major announcement. 2 more to go! ? RT & help spread the word.? pic.twitter.com/8qRCdEeS9u
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) January 9, 2019
शाओमी रेडमी वाई2 शानदार लुक के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। रेडमी वाई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की एचडी+ बेजल लेस स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीयूआई 9 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है।
यह होगा शाओमी का 2019 में सबसे ताकतवर फोन, इसमें है 5जी सपोर्ट
शाओमी रेडमी वाई2 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। एक वेरिएंट में जहां 3जीबी की रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है। दोनों ही वेरिएंट की इंटरनल स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
शाओमी रेडमी वाई2 कैमरा सेग्मेंट एआई तकनीक से लैस है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


















