
जैसा कि मालूम है हर साल गूगल अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॅयड का अपडेट पेश करता है और यह अल्फाबेट पर होता है। वहीं लॉन्च के दौरान कंपनी इसे किसी मिठाई का नाम देती है। पिछले साल कंपनी ने एंडरॉयड के 9वें संस्करण पी को पेश किया था जिसे बाद में 9 पाई का नाम दिया गया है। वहीं इस बार 10वां संस्करण आने वाला है जो क्यू नाम से होगा। हालांकि किस मिठाई के नाम पर होगा यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी अभी से ही इसकी तैयारी में जुट गई है। कुछ दिन पहले ही एंडरॉयड क्यू के कुछ लीक आए थे वहीं आज गीकबेंच पर एंडरॉयड क्यू के साथ एक फोन लिस्ट हुआ है।
गीकबेंच पर हालांकि लिस्ट फोन ब्रांड का नाम तो पता नहीं है लेकिन वहां गूगल कोरल कहा गया है। माना जा रहा है कि यह पिक्सल 3 का नया वेरिएंट है जिसे कंपनी इस साल पिक्सल 4 नाम से लॉन्च कर सकती है। इस लिस्टंग में एंडरॉयड क्यू का स्कोर आप देख सकते हैं। लिस्ट किए गए गूगल कोरल फोन को सिंगल-कोर में जहां 3296 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में 9235 स्कोर दिया गया है। बता दूं कि यह टेस्टिंग है ऐसे में जब यह ओएस लॉन्च होगा तो अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले डिवाइस में और ज्यादा स्कोर पाने में सफल रहे।

जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन को गीकबेंच पर 6जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है। वहीं फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के चिपसेट दिए जाने की बात भी साफ हो चुकी है। गीकबेंच पर हालांकि फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड क्यू की पुष्टि इस लिस्टिंग में साफ हो गई है कि कंपनी टेस्ट कर रही है और कुछ माह में यूजर्स को इसका बीटा संस्करण देखने को मिल सकता है।

हालांकि जहां तक इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च की बात है तो कंपनी मार्च तक एंडरॉयड क्यू का बीटी संस्करण लॉन्च कर सकती है। वहीं मई में गूगल आईओ के दौरान इसके फीचर्स का खुलासा किया जा सकता है और सितंबर तक कंपनी पिक्सल 4 के साथ इसे अधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकती है। अक्सर सितंबर या अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही एंडरॉयड का नया अपडेट आता है।
डीटीएच चैनल की कीमतों से हैं परेशानी तो इस ऐप से जानें किस चैनल की कितनी है कीमत
एंडरॉयड क्यू के फीचर्स की बात करें तो कुछ दिन पहले ही एक लीग आया था जिसके अनुसार इसमें फुल फंक्शन वाईड डार्क थीम देखने को मिलेगा। यह ओएस डेस्कटॉप मोड, परमिशन रीवैम्प, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स और नए व आर्कषक डेवलेपर्स ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि गूगल अपने नए एंडरॉयड ओएस को सबसे पहले कंपनी के पिक्सल फोन में अपडेट करती है। इस बार भी एंडरॉयड का नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड ‘क्यू’ नए गूगल पिक्सल में ही सबसे पहले देखने को मिलेगा। इस नए फोन को पिक्सल 4 नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।
एंडरॉयड क्यू में दिए जाने वाले एडवांस व आर्कषक फीचर्स को जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

















