
सैन फैंसिस्को में आज सैमसंग एक इवेंट कर रहा था और हॉल पुरा खचाखच भरा था। हर किसी को मालूम था कि कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन एस10 को पेश करने वाली है और आज दो या तीन डिवाइस आ सकते हैं। जैसे कंपनी ने अपने पहले फोन का प्रदर्शन किया हॉल तालियों से गूंज उठा। धीरे धीरे इवेंट आगे बढ़ता गया और कंपनी ने तीन फोन को लॉन्च कर दिया। हालांकि लोगों की उत्सुकता अब और बढ़ गई थी क्योंकि अहसास हो गया था कि शायद कुछ और आने वाला है और अंतत: कंपनी ने अपने पहले 5जी फोन की जानकारी दे दी। सेमसंग द्वारा गैलेक्सी एस10 का ही 5जी मॉडल पेश किया गया है।
इस फोन के लॉन्च के दौरान कंपनी का कहना था कि “हम 2जी, 3जी और 4जी में अग्रणी रहा है और 5जी के मामले में भी कंपनी पीछे नहीं रहेगी। अब तक कंपनी 5जी के लिए अलग—अलग सर्विस प्रदाताओं के साथ काम करती आई है लेकिन अब कंपनी 5जी को कंज्यूमर के हाथों में दे रही है।” 12जीबी रैम, ट्रिपल कैमरा और 1टीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस
सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी के स्पीड के बारे में कंपनी ने जानकारी दी कि यह भारी भरकम फुल टीवी शो को चंद मिनट में डाउनलोड करने में सक्षम है। इतना ही नहीं बिना लैग के आप मल्टी प्लेयर क्लाउड गेम को इंज्वॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमे एआर जिसे आप आग्यूमेंटेड रियालिटी के नाम से जानते हैं और वीआर जिसे आप वर्चुअल रियालिटी कहते हैं का अनुभव भी शानदार होगा। लॉन्च हुआ सैमसंग का पहला फोल्डेबल फोन, इसमें है 5जी सपोर्ट, 12जीबी रैम और 512जीबी मैमोरी
सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी में गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस की अपेक्षा बैटरी और स्क्रीन बड़ी है। यह फोन 6.7—इंच की स्क्रीन के साथ उपलब्ध है। फोन में आपको कर्व्ड डायनेमिक सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह 1440 x 3040 पिक्सल रेजल्यूशन वाले क्वाड एचडी स्क्रीन मिलेगी। इस फोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो इसे धुल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है। इसमें आपको पंच होल वाला डिसप्ले देखने को मिलेगा जिसे कंपनी ने इनफिनिटी हो का नाम दिया है।
पावर बैकअप के लिए सैमसंग ने इसे 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।
सेमसंग गैलेक्सी एस10 5जी को कंपनी को कंपनी 4 रियर कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं फ्रंट में डुअल कैमरा है। फोन का मेन कैमरा 12एमपी का है। कंपनी ने इसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है और इसमें टेलीफोटो का लेंस दिया गया है। साथ ही ओआईएस सपोर्ट भी है। वहीं दूसरा सेंसर भीी 12एमपी का है और यह वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसे कंपनी ने एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। वहीं तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर की क्षमता वाला है। फोन में 2एक्स ऑप्टिकल और 10 एक्स डिजिटल जूम सपोर्ट है। फोन का चौथा लेंस टोओएस है जो 3डी सेंसिंग के लिए उपयोग में आता है। गैलेक्सी एस10 5जी में आपको 10-मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलेगा जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 3डी टीओएस है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.8 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 8जीबी और 12जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 512जीबी 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज है। जहां तक भारत में उपलब्धता की बात है तो अब तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।





















