तीन रियर कैमरे और 8 जीबी रैम वाले ओपो आर17 प्रो की कीमत में हुई सीधे 6,000 रुपये की कटौती

Join Us icon

ओपो ने पिछले साल दिसंबर में ओपो आर17 प्रो को लॉन्च किया था। वहीं, लॉन्च के महज तीन महीने के अंदर ही डिवाइस की कीमत में कटौती कर दी गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ 45,990 रुपये में पेश किया था।

91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार ओपो आर17 प्रो की कीमत में 6,000 रुपए कटौती की गई है। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल इस कटौती को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इस कटौती के बाद आप डिवाइस को 39,990 रुपए में खरीद सकते हैं।

ओपो आर17 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 कोटेड है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.5 प्रतिशत का है तथा ओपो ने अपने इस फोन को अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर से लैस किया है।

6जीबी रैम और 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा 48एमपी कैमरे वाला ओपो एफ11 प्रो

वैसे तो इस फोन में कई खासियत है लेकिन सबसे बड़ा इसका रियर माउंटेड टाइम ऑफ फिल्ट कैमरा है जिसे टीओएफ भी कहा गया है। फोन कैमरा लेंस को आप 3डी इमेजिंग के रूप में उपयोग कर सकते ​हैं। फोन के पिछले पैनल में 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 3डी टीओएफ लेंस है जो डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 12—मेगापिक्सल का है। वहीं इसका सेल्फी कैमरा 25-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

ओपो ने पेश किया अपना पहला 5जी फोन, अब बदलेगी इंटरनेट की दुनिया

यह फोन ओपो के कलर ओस 5.2 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 ओरियो पर आधारित है। ओपो आर17 प्रो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर आधारित है। 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार यह चिपसेट बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। फोन में 8जीबी की पावर फुल रैम मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

सबसे खास बात यह कही जा सकती कि इसमें 1,850 एमएएच की दो बैटरी लगी है। ओपो आर17 प्रो 4जी फोन है तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई भी मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here