जियो को टक्कर देने आए एयरटेल के बेस्ट सेलिंग अनलिमिटेड पैक्स, ज्यादा डाटा के साथ मिलेंगे कई फायदे

Join Us icon

टेलीकॉम सेक्टर में चल रही डाटा वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी के चलते भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए कई 4जी इंटरनेट प्लान लॉन्च किए हैं। वहीं, अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर 4जी प्लान्स की एक लिस्ट को ‘बेस्ट सेलिंग अनलिमिटेड पैक्स’ के नाम से जारी किया है। यह सभी प्लान्स प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। इन इंटरनेट पैक्स की शुरुआत कीमत 199 रुपए है। आगे आपको मौजूदा सभी बेस्ट सेलिंग अनलिमिटेड पैक्स की पूरी जानकारी देते हैं।

199 रुपए का प्लान
सबसे पहले बात करते हैं 199 रुपए के इस प्लान की तो इसमें एयरटेल की ओर से अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, इस पैक में यूजर्स को रोमिंग के दौरान फ्री इनकमिंग कॉल्स भी मिलेगी। इतना ही नहीं ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलेंगे। 28 दिन की वैधता वाले इस प्लान में आपको हर दिन 1.5जीबी डाटा मिलता है।

एयरटेल से दोगुनी 4जी स्पीड दे रही है जियो, जानें अन्य कंपनियों का हाल

399 रुपए का प्लान
इस प्लान की कीमत 399 रुपए है, जिसमें आपको 84 दिन की वैधता मिलेगी। वहीं, इस प्लान में यूजर को 1जीबी डाटा हर दिन मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 100 एसएमएस प्रतिदिन के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है।

airtel-plan
448 रुपए का प्लान
इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, यूजर्स को डिवाइस के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है।

509 रुपए का प्लान
‘बेस्ट सेलिंग अनलिमिटेड पैक्स’ लिस्ट में यह कंपनी का सबसे महंगा प्लान है, जिसमें यूजर को प्रति दिन 1.4जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। वहीं, इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है, जिसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग मिलेेगी।

शाओमी यूजर्स को एयरटेल दे रही है 1120जीबी डाटा का फायदा, जानें क्या है स्कीम

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने तीन नए प्लान पेश किए थे जो कि इंटरनेशनल रोमिंग के साथ आते हैं। यह तीनों प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। इन प्लान को नए “फोरन पास” के तहत पेश किया गया है जो कि काफी शानदार टॉक टाइम बेनिफिट के साथ आते हैं।

कंपनी द्वारा पेश किए गए तीनों प्लान 196 रुपए, 296 रुपए और 446 रुपए के हैं। अगर बात करें इन प्लान में मिलने वाले लाभ की तो सबसे कम कीमत वाले प्लान यानी 196 रुपए वाले प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान 20 मिनट की कॉल सुविधा मिल रही है। इसके बाद दूसरे प्लान 296 रुपए में 40 मिनट की कॉल सुविधा मिलेगी और सबसे महंगे प्लान 446 रुपए में यूजर्स को 75 मिनट का टॉकटाइम मिल रहा है।

बता दें कि कंपनी हाल ही में इंटरनेशनल रोमिंग प्लान को एक्टिव करने वाली 199 रुपए की एक्टिवेशन फीस को हटा दिया है। यह एक्टिवेशन फीस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए लागू थी। इसके अलावा अगर बाक करें प्लान की तो 196 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है तो वहीं 296 रुपए वाले प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here