एयरटेल से दोगुनी 4जी स्पीड दे रही है जियो, जानें अन्य कंपनियों का हाल

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम बाजार पर हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि भारत में 4जी नेटवर्क की उपलब्धता में मामले में जहां जियो अव्वल है वहीं एयरटेल सबसे तेज 4जी इंटरनेट स्पीड देती है। इस रिपोर्ट में 2018 के अंतिम तीन महीनों के आकंड़े शामिल किए गए थे। वहीं अब भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी अर्थात् ट्राई ने भी 4जी इंटरनेट स्पीड पर अपनी रिपोर्ट पेश की है जिसके अनुसार ​जियो जहां सबसे तेज 4जी डाउनलोड स्पीड दे रही है वहीं आइ​डिया की 4जी अपलोड स्पीड सबसे ज्यादा है।

क्या है रिपोर्ट

भारतीय टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) की इस रिपोर्ट में भारतीय टेलीकॉम कंपनियों की 4जी इंटरनेट स्पीड का ब्यौरा दिया गया है। यह रिपोर्ट साल 2019 के पहले महीने यानि जनवरी की है। इस रिपोर्ट में 4जी नेटवर्क पर मिलने वाली डाउनलोड तथा अपलोड स्पीड के आकंड़े पेश किए गए हैं, जिनसे पता चला है कि जनवरी महीने में 4जी नेटवर्क पर किस कंपनी ने कितनी डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड दी है।

vodafone-idea-4gb-4g-data-offer-free-bihar-jharkhand-in-hindi

4जी डाउनलोड में जियो अव्वल

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार ​रिलायंस जियो जहां सभी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पर आई है। वहीं कंपनी की 4जी डाउनलोड स्पीड में दिसंबर की अपेक्षा जनवरी महीने में वृद्धि भी आंकी गई है। दिसंबर महीने के दौरान जहां जियो ने 18.7एमबीपीएस की 4जी डाउनलोड स्पीड दी थी वहीं जनवरी महीने में यह स्पीड बढ़कर 18.8एमबीपीएस हो गई है। जियो फैन्स के लिए खुशी की बात यह है कि यह दूसरे नंबर पर आई कंपनी ने लगभग दोगुनी है।

27 फरवरी को लॉन्च होगा ट्रिपल कैमरे वाला गैलेक्सी एम 30, कीमत होगी 14,990 रुपये

अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें तो जियो के बाद एयरटेल कंपनी ​इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई है। समान समयसीमा के दौरान एयरटेल ने 9.5एमबीपीएस की स्पीड देते हुए दूसरा नंबर पाया है। आपको बता दें कि एयरटेल की स्पीड दिसंबर महीने में जनवरी की अपेक्षा ज्यादा थी, लेकिन नए साल में एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड में गिरावट आई है। इसी तरह 6.7एमबीपीएस स्पीड देते वोडाफोन ने तीसरा और 5.5एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड देते हए आइडिया ने चौथा नंबर हासिल किया है।

airtel_vodafone_idea_bsnl_rjio

4जी अपलोड स्पीड में रहा कंपनियों का यह हाल

औसत 4जी अपलोड स्पीड की बात करें तो ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार अपना रिकॉर्ड कायम रखते हुए आइडिया फिर से पहले नंबर पर आई है। दिसंबर महीने में आइडिया ने 5.8एमबीपीएस की औसत अपलोड स्पीड देते हुए पहला स्थान पाया है। दिसंबर महीने की तुलना में आ​इडिया की 4जी अपलोड पहले से अधिक हो गई है। इस सूची में 5.4एमबीपीएस स्पीड के साथ वोडाफोन दूसरे नंबर पर रही है। इसी तरह 4.4एमबीपीएस स्पीड के साथ रिलायंस जियो तीसरे और 3.8एमबीपीएस स्पीड के साथ एयरटेल चौथे स्थान पर रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here